Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गुना में युवक को लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड:किडनैप कर रिश्तेदार से मंगाए 48 हजार, तब छोड़ा; चार गिरफ्तार, दो फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 2 views
गुना में युवक को लोन दिलाने के नाम पर फ्रॉड:किडनैप कर रिश्तेदार से मंगाए 48 हजार, तब छोड़ा; चार गिरफ्तार, दो फरार
गुना के कोतवाली क्षेत्र में पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर युवक से बैंक संबंधी जानकारी लेकर 50 हजार रुपए ठगने और बाद में उसे बंधक बनाकर 48 हजार रुपए वसूलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 58 हजार रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम पदमनखेड़ी निवासी सौरभ यादव ने 13 सितंबर को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 12 सितंबर की शाम उसका परिचित अक्षय उर्फ विशाल कुशवाह उसे उसके भाई को 50 हजार रुपए का पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर आईडीएफसी बैंक एटीएम बूथ के पास ले गया। वहां अक्षय ने उसके भाई का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी ली और वहां से चला गया। कुछ देर बाद मिथुन कुशवाह और गोलू उर्फ जुनैद खान उसे मिले। उन्होंने बताया कि उसके भाई के खाते में लोन की राशि आ गई है। इसके बाद दोनों उसे एटीएम पर ले गए। राशि नहीं निकलने पर सौरभ ने अपने भाई दीपक से बात की। दीपक से बात करने पर पता चला कि अक्षय उर्फ विशाल ने उसके खाते से 50 हजार रुपए अपने फोन-पे खाते में ट्रांसफर करा लिए हैं। चार घंटे सुनसान जगह पर बंधक रखा, 50 हजार की मांग की इसके बाद मिथुन कुशवाह, गोलू उर्फ जुनैद खान, नितिन राठौर और प्रियांशु त्रिपाठी सौरभ को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर काशीधाम कॉलोनी के सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उनका साथी समर्थ उर्फ चिक्की जैन भी पहुंच गया। आरोपियों ने सौरभ का मोबाइल छीन लिया और करीब चार घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा। उससे 50 हजार रुपए देने की मांग कर डराया-धमकाया गया। डर के कारण सौरभ ने एक रिश्तेदार को रुपए लेकर बुलाया। रिश्तेदार के पहुंचने पर आरोपियों ने 48 हजार रुपए लिए और सौरभ को छोड़ दिया। संगठित अपराध और अपहरण की धाराएं बढ़ाईं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 549/26 में बीएनएस की धारा 318(4), 308(5), 308(6) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर संगठित अपराध की धारा 112(2) और अपहरण की धारा 140(2) भी बढ़ाई गई। पुलिस ने विशाल उर्फ अक्षय पुत्र हरीओम कुशवाह निवासी श्रीराम कॉलोनी, मिथुन पुत्र परमाल सिंह कुशवाह निवासी नजूल कॉलोनी, जुनेद खान उर्फ गोलू पुत्र इरसाद खान निवासी वरबटपुरा थाना कैंट और विशाल पुत्र स्व. भगवान सिंह कुशवाह निवासी साई सिटी कॉलोनी, थाना कैंट गुना को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। उनके कब्जे से 58 हजार रुपए नकद और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan