Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
health

गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के 9 केस मिले:होम आइसोलेट किए, MMG अस्पताल में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार; DM ने व्यवस्थाएं जांचीं

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 5 views
गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के 9 केस मिले:होम आइसोलेट किए, MMG अस्पताल में 10 बेड का अलग वार्ड तैयार; DM ने व्यवस्थाएं जांचीं
गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में अब तक 9 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। सभी मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने एमएमजी अस्पताल पहुंचकर स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। अस्पताल में संक्रमित मरीजों के लिए 10 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। ऑक्सीजन और दवाओं की व्यवस्था अलग वार्ड में पर्याप्त ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां और अन्य चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। मरीजों के तत्काल उपचार के लिए डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती भी की गई है। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वाइन फ्लू के मामलों की लगातार निगरानी करने और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। निजी अस्पतालों को भी जानकारी देने के निर्देश डीएम ने बताया कि सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को भी स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। इससे जिले में संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और उचित इलाज मिलने से मरीजों के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग को एसओपी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan