Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
lifestyle

गाजियाबाद में 101 दिवसीय मां बगलामुखी व महादेव यज्ञ शुरू:महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी बोलीं- हिंदुओं को रक्षा के लिए बगलामुखी की शरण लेनी चाहिए

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
गाजियाबाद में 101 दिवसीय मां बगलामुखी व महादेव यज्ञ शुरू:महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी बोलीं- हिंदुओं को रक्षा के लिए बगलामुखी की शरण लेनी चाहिए
शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद में आज शुक्रवार से मां बगलामुखी और महादेव का महायज्ञ शुरू हुआ। यह 101 दिन तक चलेगा। महायज्ञ को मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के मार्गदर्शन में उनकी शिष्या महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी जी ने आयोजित किया है। उन्होंने कहा- जगदम्बा महाकाली डासना वाली के परिवार और महाकाली वाहिनी की है। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी देश भर में घूम घूम कर सनातन धर्म की रक्षा, हिन्दू समाज की रक्षा और सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश के लिए मां बगलामुखी और महादेव का महायज्ञ आयोजित करते हैं। वह साल में एक बड़ा महा अनुष्ठान शिवशक्ति धाम डासना गाजियाबाद में करते हैं। 101 दिन तक चलेगा महायज्ञ महायज्ञ का शुभारंभ पुरोहित आचार्य कृष्णा भारद्वाजतथा अन्य विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत मां बगलामुखी और महादेव की पूजा अर्चना से किया गया। महायज्ञ स्थल पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहहानंद ने बताया कि 1400 वर्षों से काली शैतानी शक्तियों ने सनातन धर्म को मिटाने को अपना घोषित लक्ष्य बना रखा है। उन्होंने विश्व के अनेक स्थानों से सनातन धर्म और हिन्दू समाज का नामोनिशान मिटा दिया है। अब यह विभाजित भारत सनातन धर्म और हिन्दू समाज की अंतिम शरण स्थली है।अब उनकी गिद्ध दृष्टि हमारी इस अंतिम शरणस्थली पर है।अगर यह भी हमसे छीन ली गई तो सनातन धर्म और हिन्दू समाज जड़ से समाप्त हो जाएगा।सनातन धर्म के समाप्त होने का अर्थ संपूर्ण विश्व से मानवता का सर्वनाश है। सनातन धर्म और हिन्दू समाज के विनाश का दोष इन काली शैतानी शक्तियों को नहीं दिया जा सकता क्योंकि वो तो अपना कार्य कर रही हैं भगवान महादेव शिव की शक्ति और जगद्जननी मां जगदम्बा का मां बगलामुखी स्वरूप साधक को शक्ति, विजय और सद्बुद्धि प्रदान करता है।आज सनातन धर्म और हिन्दू समाज को इनकी ही आवश्यकता है। यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने कहा- यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने कहा- हम इसीलिए सम्पूर्ण हिन्दू समाज को मां बगलामुखी और महादेव की साधना और महायज्ञ के लिए प्रेरित करने का गिलहरी प्रयास कर रहे हैं। सभी को महादेव और मां बगलामुखी की शरण में आना चाहिए। इसके लिए उन्होंने जगदम्बा महाकाली डासना वाली के परिवार और महाकाली वाहिनी को साधुवाद और आशीर्वाद दिया। महायज्ञ में यति अभयानंद गिरी ,मोहित बजरंगी, अनिल यादव के साथ महाकाली वाहिनी की डॉ संध्या कौशिक, डॉ ममता त्यागी, मधु त्यागी, ज्योति त्यागी, तनु शर्मा , मनोरमा, रचना, गीता और अन्य भी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan