Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

गुजैनी में सिलाई कारीगर के घर 10 लाख की चोरी:प्लॉट की रजिस्ट्री को रखे थे 2.50 लाख, ड्यूटी से बेटे के लौटने पर हुई जानकारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
गुजैनी में सिलाई कारीगर के घर 10 लाख की चोरी:प्लॉट की रजिस्ट्री को रखे थे 2.50 लाख, ड्यूटी से बेटे के लौटने पर हुई जानकारी
गुजैनी के पिपौरी बिहारी पुरवा में चोरों ने गुरुवार को दिन दहाड़े सिलाई कारीगर के बंद घर में घुसकर 10 लाख रुपये का माल पार कर दिया। एक घंटे बाद बेटा घर पहुंचा तो मेन गेट का इंटरलॉक खुला था, अंदर पहुंच कर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त मिला। जिसपर डॉयल-112 पर कॉल पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है। गुरुवार दोपहर सभी काम पर गए थे मूलरूप से औरैया के अजीतमल निवासी अनिरुद्ध सिंह बीते 15 वर्षों से पिपौरी में पत्नी सरिता, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहते हैं। अनिरुद्ध जरीब चौकी स्थित एक कारखाने में सिलाई का काम करते हैं, जबकि सरिता की मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाती हैं, बेटे प्राइवेट कर्मी हैं। अनिरुद्ध ने बताया कि बेटी अंजलि ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही है। गुरुवार को सभी अपने काम पर गए थे, दोपहर डेढ़ बजे अंजलि घर के मेन गेट पर इंटरलॉक लगाकर चली गई। करीब एक घंटे बाद मिनट पर बेटा जयकांत नाइट ड्यूटी कर लौटा तो गेट खुला मिला। अनिरुद्ध ने बताया कि चोर 2.50 लाख रुपए कैश और 7-8 लाख के जेवरात ले गए हैं। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि चोरी की सूचना प्राप्त हुई है, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए रखे थे रुपए अनिरुद्ध के मुताबिक, चोरों ने घर का पूरा सामान चेक किया, बक्से खोल कर गहने और कैश निकाल लिया। ऐसा लग रहा कि किसी ने रेकी के बाद घटना को अंजाम दिया है। घर में रखी नगदी को परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर जमा किया था, जिससे एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराई जानी थी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan