top
Four girl students missing in Gaya: स्कूल जाने के लिए घर से निकलीं 4 किशोरियां, फिर नहीं लौटीं...फिर बंद हो गए मोबाइल, पुलिस तलाश में जुटी
Four girl students missing in Gaya: गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक ही गांव की चार नाबालिग छात्राएं एक साथ लापता हो गईं. चारों सहेलियां स्कूल में फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. पुलिस मोबाइल की CDR, CCTV फुटेज और संभावित रास्तों की जांच कर रही है. छात्राओं के मोबाइल सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल के आसपास बंद हुए थे. पुलिस ने फिलहाल अपहरण की पुष्टि नहीं की है और चारों के साथ कहीं जाने की संभावना समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
Read full article on India News Rajasthan