crime
फुटकर दुकान लगाने की बात पर राजवाड़ा पर विवाद:व्यापारी पहुंचे थाने, मारपीट के मामले में एफआईआर की तैयारी
इंदौर में शुक्रवार शाम सराफा बाजार में गोपाल मंदिर के पास फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान बीजेपी से जुड़े नेता नितेश चौरसिया से मारपीट का आरोप है। नितेश ने मारपीट करने वाले युवक पर चाकू से हमला करने और कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया। इसके बाद सराफा के व्यापारी थाने पहुंचे और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया। टीआई राजकुमार लिटोरिया के मुताबिक, नितेश चौरसिया बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नगर मंत्री हैं। शुक्रवार शाम सराफा में फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों से उनका विवाद हुआ था। इसी दौरान मीनू जोशी वहां पहुंचा। दुकान अपने घर के पास लगवाने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद मीनू और उसके साथी ने नितेश के साथ मारपीट की। व्यापारियों ने थाने पहुंचकर नारेबाजी की मारपीट के बाद नितेश राजबाड़ा और सराफा के दुकानदारों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी मीनू पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया जाता है कि इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी भी की। उनका कहना था कि व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बाद में टीआई और अन्य अधिकारियों ने मेडिकल कराने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही। इसके बाद व्यापारी वहां से चले गए। व्यापारियों ने कहा कि वे किसी भी हालत में फुटकर दुकानें नहीं लगने देंगे। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच में विवाद मारपीट का सामने आया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मीनू वहां अवैध दुकानों से उगाही करता है। वह नगर में शुभम का साथी बताया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar