business
Faridabad News : 'इसी से सोना खरीदते थे, आज कर्ज बढ़ रहा', दयालपुर के 70% किसानों ने छोड़ी गन्ने की खेती
Sugarcane Farming Faridabad : फरीदाबाद का दयालपुर गांव, जहां कभी 100 फीसदी किसान गन्ने की खेती करते थे, आज सिर्फ 30 प्रतिशत रह गए हैं. किसानों का कहना है कि कभी इसी खेती से घर चलता था और सोना खरीदा जाता था, आज कर्ज बढ़ रहा है. दयालपुर में गन्ने की खेती का रकबा लगातार कम होना सिर्फ एक फसल का खत्म होना नहीं है, बल्कि यह किसानों की बदलती हालत की कहानी भी है. कभी जिस खेती से गांव की पहचान थी, आज उसी खेती को करने वाले किसान गिने चुने रह गए हैं. लोकल 18 से किसान जितेंद्र बताते हैं कि खाद, बीज और खेती से जुड़ी दूसरी चीजों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने की कीमत ठहरी हुई है.
Read full article on News 18 Hindi