Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

फलोदी में साहित्य परिषद् की संगठनात्मक बैठक:संगठन विस्तार और साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 22, 2026 👁 1 views
फलोदी में साहित्य परिषद् की संगठनात्मक बैठक:संगठन विस्तार और साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की
फलोदी में अखिल भारतीय साहित्य परिषद् की जिला इकाई की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें परिषद् के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री मनोज मौजूद रहे। उन्होंने साहित्य परिषद् की गतिविधियों, संगठन विस्तार और साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में लोक काव्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री मनोज ने सुझाव दिया कि औपनिवेशिक शासन के दौरान जिन भारतीय रचनाओं पर रोक लगाई गई थी, उन्हें ज्यादा पढ़ना और उनका प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने आगामी साहित्यिक गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने और परिषद् का वार्षिक पंचांग बनाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए साहित्य उपलब्ध होना चाहिए। बैठक में जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सुखराम विश्नोई, कोषाध्यक्ष गिरिराज पुरोहित, जिला महामंत्री श्रवण गोदारा, जिला उपाध्यक्ष तेजपुरी, लोक साहित्य प्रमुख बंशीलाल, चंद्रभान बिश्नोई, दिनेश जांगू, केसर खीचड़, चैनसिंह, हरिराम और निर्मला वैष्णव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। विद्यालय की साहित्य प्रेमी बालिकाएं भी मौजूद रहीं। चंद्रभान ने राजस्थानी काव्य प्रस्तुत किया, जबकि दिनेश ने वृद्धाश्रम पर एक लघु कथा सुनाई। सुखराम बिश्नोई ने साहित्य परिषद् की गतिविधियों पर चर्चा की। गिरिराज पुरोहित ने सभी का परिचय कराया और पुस्तकालय की महत्ता बताई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan