Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

एटा में सबमर्सिबल-पंपों से तार चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:गैर जनपदीय गैंग से 25 किलो कॉपर तार, दो कारें और तार काटने के उपकरण बरामद

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
एटा में सबमर्सिबल-पंपों से तार चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:गैर जनपदीय गैंग से 25 किलो कॉपर तार, दो कारें और तार काटने के उपकरण बरामद
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सबमर्सिबल पंपों से तार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरजनपदीय गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 किलो कॉपर तार, दो कारें, तार काटने के उपकरण और दो अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आसपास के जिलों में भी तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। किसानों के ट्यूबवेल से काट ले जाते थे तार जलेसर थाना क्षेत्र के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार सबमर्सिबल पंपों से तार चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। अज्ञात चोर किसानों के ट्यूबवेल से तार काटकर ले जा रहे थे। सिलसिलेवार घटनाओं से किसानों में नाराजगी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा के एसएसपी ने पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए। जलेसर थाना पुलिस ने सुराग जुटाकर गिरोह तक पहुंच बनाई। हाथरस रोड से दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हाथरस रोड से समीर पुत्र खुर्शीद आलम और इमरान पुत्र कय्यूम खां को गिरफ्तार किया। दोनों हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र के अललेपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज हैं और उनका आपराधिक इतिहास भी है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का कॉपर तार, दो कारें, तार काटने के उपकरण और अवैध हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी की और उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों को जेल भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग आसपास के जिलों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan