Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

एटा में डीएम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया:कहा- निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, काम समय पर पूरा करें

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 2 views
एटा में डीएम ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया:कहा- निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, काम समय पर पूरा करें
एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नगरिया मोड़ में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इन्हें तय समय सीमा में पूरा किया जाए। डी एम गुरुवार दोपहर ढाई बजे निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी एटा में बन रही परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता के साथ बनाने के मकसद से लगातार मौके पर जाकर निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने एसएसपी के साथ पॉलिटेक्निक कॉलेज में बचे हुए कामों को देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपी सिडको) द्वारा कराए जा रहे कामों की प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को परखा। जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना की स्वीकृत लागत लगभग 1097.64 लाख रुपये है। इस काम में मुख्य भवन, वर्कशॉप, दिव्यांगों के लिए अनुकूल सुविधाएं, कैंटीन, पुस्तकालय, लेक्चर कक्ष, कार्यालय, छात्र-छात्रा कॉमन रूम और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं का निर्माण शामिल है। जिलाधिकारी ने यूपी सिडको के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो और काम को तय समय में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर परियोजना के काम में कोई प्रशासनिक या तकनीकी समस्या आ रही है, तो उसकी जानकारी तुरंत दी जाए। ऐसा करने से शासन स्तर पर जरूरी तालमेल बनाकर समस्याओं को समय पर हल किया जा सकेगा और परियोजनाओं को तय समय में पूरा किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पूरा पालन हो और काम की लगातार निगरानी करते हुए प्रगति की जानकारी समय-समय पर दी जाए। इस दौरान यूपी सिडको के कार्यकारी इंजीनियर अवधेश वर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, जिला अर्थ और सांख्यिकी अधिकारी प्रदीप कुमार, अपर जिला अर्थ और सांख्यिकी अधिकारी उपेंद्र कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan