business
एनएमडीसी आयरन गिट्टी गबन मामले में 2 गिरफ्तार:एक आरोपी फरार, नगरनार प्लांट पहुंचने से पहले गायब हुई 31.5 टन गिट्टी
एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट के लिए भेजी गई 31.5 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी को तय जगह पर पहुंचाने के बजाय दूसरी जगह उतारकर गबन करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 31.5 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी और टिप्पर बरामद कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, कुमार मारेंगा रेलवे साइडिंग से क्रशिंग के बाद निकलने वाली आयरन गिट्टी को टिप्पर से नगरनार स्टील प्लांट पहुंचाया जाता है। 21 अगस्त को महादेव ट्रेडर्स का टिप्पर नंबर CG 12 S 5895 ड्राइवर संतोष कुशवाहा लेकर नगरनार के लिए निकला था। टिप्पर में करीब 31.5 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी लोड थी। टिप्पर दोपहर करीब 12:10 बजे नगरनार के लिए रवाना हुआ, लेकिन रात करीब 8 बजे तक प्लांट नहीं पहुंचा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और जांच शुरू की गई। सुपरवाइजर ने दी पुलिस को जानकारी इसके बाद कंपनी के सुपरवाइजर अमर कुमार सिंह ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जांच में सामने आया कि ड्राइवर संतोष कुशवाहा ने अपने सहयोगियों आयुष झा और रंजन कुमार के साथ साठगांठ कर आयरन गिट्टी को नगरनार स्टील प्लांट में अनलोड करने की बजाय किसी अन्य स्थान पर उतार दिया था। पूछताछ में सामने आई माल दूसरी जगह उतारने की बात जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पूछताछ में ड्राइवर संतोष कुशवाहा से पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उसकी निशानदेही और जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने टिप्पर और आयरन गिट्टी बरामद कर ली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी आयुष झा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ और उपलब्ध सबूतों के आधार पर दोनों की मामले में शामिल होने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में एक अन्य आरोपी रंजन कुमार की तलाश की जा रही है। थाना परपा पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar