Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

एक घंटे की बारिश ने खोली जल निकासी की पोल:बस स्टेशन, पटेल नगर और रोडवेज क्षेत्र में भरा पानी; राहगीर परेशान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 5 views
एक घंटे की बारिश ने खोली जल निकासी की पोल:बस स्टेशन, पटेल नगर और रोडवेज क्षेत्र में भरा पानी; राहगीर परेशान
अंबेडकरनगर में अकबरपुर में रविवार शाम करीब 5:30 बजे हुई एक घंटे की तेज बारिश ने नगर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश थमने के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टेशन और रोडवेज क्षेत्र में भरा पानी तेज बारिश के बाद बस स्टेशन परिसर, पटेल नगर, रोडवेज क्षेत्र, कृषि भवन और बिजली विभाग कार्यालय के आसपास जलभराव हो गया। कई मुख्य मार्गों पर सड़क और नालियों का अंतर तक दिखाई नहीं दे रहा था। पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। हर साल बारिश में बनती है यही स्थिति स्थानीय लोगों का कहना है कि अकबरपुर में जलभराव की समस्या नई नहीं है। मानसून के दौरान थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के प्रमुख हिस्सों में पानी जमा हो जाता है। लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने से समस्या गंभीर हो रही है। घंटों जमा रहा पानी, दुकानदार परेशान बारिश रुकने के बाद भी कई स्थानों पर घंटों तक पानी जमा रहा। इससे दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि जल निकासी व्यवस्था को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थायी समाधान की मांग स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने, जल निकासी के अवरुद्ध रास्तों को दुरुस्त करने और जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान हर साल होने वाली समस्या से निपटने के लिए बारिश के बाद पानी निकालने के बजाय जल निकासी की ठोस और दीर्घकालिक व्यवस्था जरूरी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan