top
एआरपी के 25 पदों के लिए 82 शिक्षक देंगे परीक्षा:प्रयागराज में 11 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में होगा लिखित टेस्ट
प्रयागराज के 16 ब्लॉक संसाधन केंद्र और एक नगर संसाधन केंद्र में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के 25 खाली पदों पर भर्ती के लिए 82 शिक्षक लिखित परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 11 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में सुबह 11 बजे से होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी जानकारी दी है। बीएसए ने बताया कि जिले के 16 ब्लॉक संसाधन केंद्र और एक नगर संसाधन केंद्र के लिए एआरपी के 25 खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए योग्य शिक्षकों की लिखित परीक्षा ली जा रही है। एआरपी चयन की लिखित परीक्षा 11 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इसमें शामिल होने वाले 82 शिक्षकों को सुबह 10 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। बीएसए ने सभी प्रतिभागियों से तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा से जुड़े निर्देशों का पालन करने को कहा है।
Read full article on Bhaskar