Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

DM के पास फफूंदी लगी मिठाई लेकर पहुंचा युवक:डिब्बा खोलते ही नाराज हुए अफसर; तुरंत जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 5 views
DM के पास फफूंदी लगी मिठाई लेकर पहुंचा युवक:डिब्बा खोलते ही नाराज हुए अफसर; तुरंत जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
इटावा में दुकान से खरीदी गई आधा किलो मिठाई में फफूंदी निकली। इससे नाराज ग्राहक दुकानदार के पास पहुंचा तो उसने ग्राहक से बदतमीजी कर दी। इससे नाराज ग्राहक शुक्रवार दोपहर 2 बजे फफूंदी लगी मिठाई लेकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के पास पहुंच गया। युवक ने डीएम के सामने मिठाई का डिब्बा खोला और बोला सर ये देखिए, मिठाई वाले ने किस तरह की मिठाई दी है। शिकायत करने पर मुझे गाली दी। प्लीज सर आप कार्रवाई करिए। फफूंदी लगी मिठाई देखकर डीएम भी नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने दुकान पहुंचकर मिठाई का सैंपल लिया। मामला बकेवर थाना क्षेत्र के कृष्णा मिष्ठान भंडार का है। डीएम के सामने खोला मिठाई का डिब्बा फतेहपुरा निवासी अभिषेक सिंह राजावत के अनुसार, उन्होंने 14 अगस्त की सुबह कृष्णा मिष्ठान भंडार से करीब 500 ग्राम मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर डिब्बा खोलने पर मिठाई पर फफूंदी लगी दिखाई दी। इसके बाद वह शिकायत करने दुकान पहुंचे। दुकानदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप अभिषेक ने आरोप लगाया खराब मिठाई की शिकायत करने पर दुकानदार ने उनके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आया। इससे नाराज होकर वह मिठाई का डिब्बा लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और लिखित शिकायत दी। 10-12 बच्चों को मिठाई प्रसाद के रूप में दी अभिषेक ने बताया- वह शुक्रवार सुबह चेन्नई से लौटकर आया था। घर के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए उसने मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचने के बाद उसने करीब 10-12 बच्चों को मिठाई प्रसाद के रूप में दे दी। इसके बाद जब एक अन्य व्यक्ति को प्रसाद दिया तो उसने मिठाई खाने के बाद बताया कि इसमें फफूंद लगी हुई है और पूछा कि यह मिठाई कहां से लेकर आए हो। इसके बाद अभिषेक ने मिठाई को देखा तो उसमें फफूंद लगी मिली। वह शिकायत लेकर मिठाई की दुकान पर पहुंचा। खाद्य विभाग ने लिया सैंपल शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मामले की जांच और मिठाई का नमूना लेने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार शाम करीब 4 बजे खाद्य विभाग की टीम कृष्णा मिष्ठान भंडार पहुंची। टीम ने मिठाई का सैंपल लेकर जांच लिए। दुकानदार से पूरे मामले की जानकारी ली। रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई खाद्य आयुक्त राजेश द्विवेदी ने बताया- मिठाई को लेकर युवक ने डीएम से शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने कृष्णा मिष्ठान भंडार पर जाकर जांच की। सैंपल लेकर मथुरा भेजे जाएंगे। करीब 15 दिन बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------- ये खबर भी पढ़ें... सरकारी स्कूल में टीचर दिनभर फोन चलाती, छात्र थाने पहुंचा: कानपुर पुलिस से कहा- मैम पढ़ाती ही नहीं हैं, हमारे भविष्य का क्या होगा ‘स्कूल में मैम पढ़ाती नहीं हैं। दिनभर फोन चलाती हैं। बड़े छात्र छोटे बच्चों को पीटते हैं। पूरे वक्त बच्चे ग्राउंड में खेलते रहते हैं। हमारे भविष्य का क्या होगा?’ कानपुर देहात में सरकारी स्कूल में पढ़ाई न होने की शिकायत लेकर 7वीं कक्षा का छात्र पुलिस चौकी पहुंच गया। 12 साल के बच्चे की बातें सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। एक हेड कांस्टेबल उसे लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके सामने ही महिला टीचर छात्र को डांटने लगी। फिर उन्होंने टीचर को समझाया और ऐसा न करने की हिदायत दी। पूरी खबर पढ़ें
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan