top
DDU में हॉस्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:25 अगस्त तक करें अप्लाई, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हार्ड कॉपी सब्मिट होगी
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पहले सेमेस्टर के नए स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे ने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल 17 से 25 अगस्त तक खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी तय समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्डकॉपी और जरूरी कागजात तय कार्यालय में जमा करने होंगे। इसके तहत छात्रों को राम प्रताप शुक्ल छात्रावास और छात्राओं को अलकनंदा महिला छात्रावास में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच अपने दस्तावेज जमा करने होंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। यह जानकारी सोमवार को शाम 8 बजे दी गई। ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक: https://erp.ddugu.ac.in/hostel_2526/Default.aspx
Read full article on Bhaskar