Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

डीडवाना-कुचामन में निकाय चुनाव के नामांकन ने पकड़ी रफ्तार:एक दिन में 478 पर्चे दाखिल, अब तक 402 प्रत्याशियों के 513 पर्चे दाखिल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 29, 2026 👁 2 views
डीडवाना-कुचामन में निकाय चुनाव के नामांकन ने पकड़ी रफ्तार:एक दिन में 478 पर्चे दाखिल, अब तक 402 प्रत्याशियों के 513 पर्चे दाखिल
डीडवाना-कुचामन जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार, 29 अगस्त को जिले की विभिन्न नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में 376 उम्मीदवारों ने 478 नामांकन पत्र दाखिल किए। 27 और 29 अगस्त को मिलाकर अब तक 402 उम्मीदवारों के कुल 513 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। नामांकन के लिए अब सिर्फ 31 अगस्त तक का समय बचा है, ऐसे में राजनीतिक दलों के साथ निर्दलीय दावेदार भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रहे हैं। मकराना में सबसे ज्यादा 144 नामांकन शनिवार को नगर परिषद मकराना में सबसे अधिक 144 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें 100 उम्मीदवार शामिल हैं। यहां अब तक कुल 156 नामांकन प्राप्त हो चुके हैं। नगर परिषद कुचामन सिटी में शनिवार को 65 उम्मीदवारों ने 81 नामांकन दाखिल किए। यहां कुल नामांकन की संख्या 89 पहुंच गई है। नगर परिषद डीडवाना में 47 उम्मीदवारों ने 54 नामांकन पत्र जमा किए, जबकि यहां अब तक कुल 58 नामांकन हो चुके हैं। लाडनूं में 76 और नांवा में 70 नामांकन नगर पालिका लाडनूं में शनिवार को 56 उम्मीदवारों ने 76 नामांकन दाखिल किए। 27 अगस्त को 7 नामांकन होने के साथ यहां कुल संख्या 83 हो गई है। नांवा में 58 उम्मीदवारों ने 70 नामांकन पत्र दाखिल किए। यह यहां अब तक प्राप्त कुल नामांकन हैं। बोरावड़ में 25 और खाटू खुर्द में 26 पर्चे नगर पालिका बोरावड़ में शनिवार को 23 उम्मीदवारों ने 25 नामांकन दाखिल किए। 27 अगस्त के 2 नामांकन मिलाकर यहां कुल 27 नामांकन हो चुके हैं। खाटू खुर्द में शनिवार को 25 उम्मीदवारों ने 26 नामांकन दाखिल किए। यहां भी अब तक कुल 27 नामांकन प्राप्त हुए हैं। परबतसर में शनिवार को 2 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिससे यहां कुल नामांकन की संख्या 3 हो गई है। डीडवाना में जुलूस के साथ पहुंचे प्रत्याशी डीडवाना नगर परिषद में शनिवार को नामांकन को लेकर दिनभर गहमागहमी रही। कांग्रेस, भाजपा, आरएलपी के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने पर्चे दाखिल किए। प्रत्याशी समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे से ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक एसडीएम कार्यालय परिसर और आसपास बड़ी संख्या में समर्थक जमा हो गए। नामांकन प्रक्रिया के चलते पूरे दिन कार्यालय के आसपास चुनावी माहौल नजर आया। 31 अगस्त अंतिम तारीख, 9 सितंबर को मतदान नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 9 सितंबर को मतदान होगा और 14 सितंबर को मतगणना की जाएगी। 44,233 मतदाता करेंगे मतदान डीडवाना नगर परिषद के नए बोर्ड के गठन के लिए होने वाले चुनाव में शहर के करीब 44,233 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल वर्ष 2024 में पूरा हो चुका है। लंबे समय बाद होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क बढ़ा दिया है। नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। इसके साथ ही प्रचार अभियान के और तेज होने की संभावना है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan