top
CM हेल्पलाइन पर शिकायत से भड़कीं सपना भदौरिया: देपालपुर एक्सीलेंस स्कूल प्रिंसिपल ने कहा- सीएम सर्टिफिकेट ढूंढने आएंगे? ऑडियो वायरल
Depalpur Excellence School Principal Audio viral: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की देपालपुर एक्सीलेंस स्कूल की प्रिंसिपल का एक ऑडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस ऑडियो में एक्सीलेंस स्कूल की प्रिंसिपल सपना भदौरिया को एक छात्र को फटकार लगाते हुए सुना जा सकता है। छात्र द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत पर प्रिंसिपल अपनी भड़ास निकाल रही हैं। देपालपुर में प्राचार्य सपना भदौरिया के बिगड़े बोल, छात्र की CM हेल्पलाइन शिकायत पर भड़कीं; ऑडियो वायरल #Depalpur #SapnaBhadauria #CMHelpline #Principal #StudentIssue #ViralAudio #Indore #MadhyaPradesh pic.twitter.com/TlkngXyPCb — Bansal News Official (@BansalNews_) August 20, 2026 इसमें प्रिंसिपल किसी टीचर पर सर्टिफिकेट गायब करने का आरोप लगा रही हैं। हालांकि, फिर वह शिकायत वापस लेने पर सर्टिफिकेट देने की भी बात भी कर रही हैं। ऑडियो सामने आने के बाद इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें: MP College Admission Date Extended: एमपी में कॉलेज एडमिशन की डेट 10 दिन बढ़ी, अब कॉलेजों में 31 अगस्त तक होंगे एडमिशन जानें प्रिंसिपल और छात्र में क्या हुई बातचीत प्रिंसिपल: तुमने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत लगा दी तो क्या मुख्यमंत्री सर्टिफिकेट ढूंढने आएंगे का यहां पर...। अब तुम सीएम से मिल लो जाओ... अब सीएम देंगे तुम्हे ढूंढकर... इसमें मैं क्या कर सकती हूं... या तो शिकायत वापस ले लो तो तुझे सर्टिफिकेट दूंगी नहीं तो अब 21 दिन बाद मिलना। छात्र: मैं शिकायत वापस नहीं लूंगा। प्रिंसिपल: मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है कि तुम शिकायत हटा लो, मत हटा... जिस टीचर ने सर्टिफिकेट नहीं दिए, उन्होंने गायब किए। छात्र: टीचर बोल रहे थे कि सर्टिफिकेट प्राचार्य के पास है। प्रिंसिपल: टीचर प्रूफ दे दें, तुम सब मिले हो। यह भी पढ़ें: MP में हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम 7 साल से अटकी: सरकार की लेटलतीफी पर उठे सवाल, 20 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को हेल्थ प्रोटेक्शन का इंतजार
Read full article on Bansal News