Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

छतरपुर में महिला आरक्षक से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग:2 तोला सोने की चेन झपटकर भागे बदमाश, काले पल्सर से आए थे दो बदमाश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 2 views
छतरपुर में महिला आरक्षक से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग:2 तोला सोने की चेन झपटकर भागे बदमाश, काले पल्सर से आए थे दो बदमाश
छतरपुर पुलिस लाइन में पदस्थ महिला आरक्षक अंकिता रावत से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। 5 जुलाई 2026 को ड्यूटी से लंच के लिए घर जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से करीब 2 तोला वजनी सोने की पेंडल लगी चेन झपट ली। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काले रंग की पल्सर से पीछा कर रहे थे बदमाश अंकिता रावत के अनुसार, वह घर जा रही थीं। इसी दौरान पन्ना नाका की ओर से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे युवक ने चेहरा कपड़े से ढका था। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने पहले महिला आरक्षक की रेकी की। जैसे ही वह अपने घर की ओर मुड़ीं, पीछे बैठे युवक ने बाइक से उतरकर उनके गले से चेन झपट ली। इसके बाद दोनों बाइक से तेजी से फरार हो गए। CCTV में कई जगह नजर आए संदिग्ध पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज में दोनों संदिग्ध संकट मोड़, न्यू मोहल्ला चौराहा, ब्रह्मकुमारी आश्रम और पन्ना रोड स्थित रुद्राक्ष होटल के आसपास नजर आए हैं। वारदात के बाद भी दोनों को बाइक से आगे जाते हुए देखा गया। घटना के तुरंत बाद अंकिता रावत ने डायल-112 पर सूचना दी और अपने पति ज्ञान प्रकाश तिवारी को बताया। इसके बाद दोनों सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने BNS की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस ने पुष्टि नहीं की रविवार को सोशल मीडिया पर चेन स्नैचिंग का एक CCTV वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें स्कूटी से जा रही एक महिला के पीछे काले रंग की बाइक पर दो युवक आते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद बाइक सवार युवक महिला की चेन झपटकर भागते नजर आते हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि वायरल वीडियो महिला आरक्षक अंकिता रावत के साथ हुई वारदात का ही है या किसी अन्य घटना का। पुलिस को मिले कुछ क्लू, पहचान की कोशिश जारी सिविल लाइन थाना पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान और तलाश कर रही है। पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं, जिन पर काम किया जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रोतिया ने बताया कि घटना की तत्काल FIR दर्ज कर ली गई थी। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। लगातार जांच और कार्रवाई जारी है। कुछ क्लू मिले हैं, जिनके आधार पर काम किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan