Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

'छात्रों की गूंज'- IDA को ₹10.80 लाख जमा करेगी कांग्रेस:इंदौर में जीतू पटवारी के घर हुई पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
'छात्रों की गूंज'- IDA को ₹10.80 लाख जमा करेगी कांग्रेस:इंदौर में जीतू पटवारी के घर हुई पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय
इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम स्थल के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को 10.8 लाख रुपए जमा करने का निर्णय लिया है। बैठक में कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए कांग्रेस की ओर से सुबह से रात तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। कार्यक्रम स्थल को लेकर विवाद कांग्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम के लिए आईडीए की ओर से करीब 10 लाख रुपए की राशि मांगी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया है और उनके कार्यक्रमों में अड़ंगा डालने का प्रयास किया जा रहा है। चौकसे बोले- पहले भी हुए राजनीतिक कार्यक्रम चौकसे ने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी के कार्यक्रम होते हैं, वहां किसी न किसी तरीके से उन्हें रोकने या बाधा डालने का प्रयास किया जाता है। इंदौर में भी ग्राउंड को लेकर कानून और नियमों का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रीजनल पार्क में पहले भी कई राजनीतिक कार्यक्रम हो चुके हैं। पटाखा दुकानों का भी दिया उदाहरण चौकसे ने कहा कि रीजनल पार्क में पटाखा दुकानों के लिए करीब 15 दिनों तक कमर्शियल रेट पर जगह दी जाती है। इसके लिए करीब 2 लाख रुपए लिए जाते हैं। वहीं कांग्रेस से एक दिन के कार्यक्रम के लिए पहले साढ़े 10 लाख रुपए, फिर ढाई लाख और अब सवा लाख रुपए की राशि की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है और कार्यक्रम से पीछे नहीं हटेगी। रीजनल पार्क में ही होगा कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 19 सितंबर का कार्यक्रम निश्चित है और यह रीजनल पार्क में ही होगा। पैसे से संबंधित निर्णय प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) करेगी, लेकिन कार्यक्रम का दिन, समय और स्थान तय है। चौकसे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है और इसी वजह से उनके कार्यक्रम में अड़ंगा डालने का प्रयास किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan