lifestyle
चांदी की पालकी में निकले बाबा महाकाल:बारां में शाही सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिखे दो दिव्य स्वरूप
बारां शहर शनिवार को शिवभक्ति में डूबा नजर आया। भूतेश्वर महादेव मंदिर, अटरू रोड से दोपहर 2 बजे बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली, जिसमें चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में बाबा महाकाल विराजमान थे। सवारी में पहली बार मां पार्वती सहित उमा-महेश स्वरूप की झांकी भी शामिल की गई। बाबा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े और पूरा शहर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। छतों से लेकर सड़कों तक आस्था का सैलाब शाही सवारी के निकलते ही मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़कों से लेकर घरों की छतों तक लोग बाबा महाकाल के दर्शन के लिए खड़े नजर आए। चांदी की पालकी में विराजमान बाबा महाकाल के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। एक सवारी में महादेव के दो दिव्य स्वरूप इस बार की शाही सवारी खास रही। चंद्रमौलेश्वर स्वरूप के साथ पहली बार मां पार्वती सहित उमा-महेश स्वरूप की झांकी शामिल की गई। एक ही सवारी में महादेव के दो दिव्य स्वरूपों के दर्शन ने श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ा दिया। डमरू, ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य सवारी सवारी के आगे डमरू मंडलियां, धार्मिक झांकियां और भजन दल चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप और भजनों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर बाबा महाकाल की सवारी पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। 8 किलोमीटर के मार्ग पर जगह-जगह स्वागत करीब 8 किलोमीटर लंबी शाही सवारी भूतेश्वर महादेव मंदिर से शुरू होकर अंबेडकर सर्किल, दीनदयाल पार्क, प्रताप चौक, इंद्रा मार्केट, सब्जी मंडी, श्रीजी चौक, चौमुखा बाजार, सदर बाजार, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड और कोटा रोड होते हुए मनिहारा महादेव मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं के लिए किए गए इंतजाम सवारी मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे। श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रसाद, पानी और शीतल पेय की व्यवस्था की गई। धार्मिक माहौल और भक्ति गीतों के बीच पूरा शहर शिवमय नजर आया।
Read full article on Bhaskar