Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

चित्रकूट में 3 इंस्पेक्टर और 17 एसआई के ट्रांसफर:चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए एसपी का एक्शन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
चित्रकूट में 3 इंस्पेक्टर और 17 एसआई के ट्रांसफर:चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली गई, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए एसपी का एक्शन
चित्रकूट में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जारी आदेश में तीन निरीक्षकों और 17 उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक बटेश्वर नाथ दुबे को पुलिस लाइन से कर्वी थाने का निरीक्षक अपराध बनाया गया है। राजेश प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से मऊ थाने का निरीक्षक अपराध और अंजनी कुमार सिंह को मऊ थाने के निरीक्षक अपराध से भरतकूप थाने का निरीक्षक अपराध बनाया गया है। पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को थानों में भेजा उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र दुबे को पुलिस लाइन से बरगढ़, अशोक सिंह को मानिकपुर, अंजनी कुमार सिंह को मऊ, राजेश कुमार को मारकुंडी, कैलाश सिंह यादव को पहाड़ी, राधा कृष्ण को बरगढ़ और वीरेंद्र कुमार सिंह को बहिलपुरवा थाने भेजा गया है। इसी तरह रैपुरा थाने में तैनात जटाशंकर शुक्ला को बहिलपुरवा, पहाड़ी थाने के जंगबहादुर सिंह को मऊ और पुलिस लाइन में तैनात संतोष कुमार मिश्रा को पहाड़ी थाने भेजा गया है। कौहारी चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह को भरतकूप थाने में तैनाती दी गई है। चौकी प्रभारियों की भी बदली जिम्मेदारी पुलिस लाइन से अनिल कुमार यादव को कौहारी चौकी प्रभारी बनाया गया है। क्षेत्राधिकारी राजापुर कार्यालय में तैनात रमेश कुमार मिश्र को शिवरामपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिवरामपुर चौकी प्रभारी सनी कुमार चतुर्वेदी को भैसौंधा चौकी प्रभारी और भैसौंधा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह को कर्वी थाने भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से सुजीत कुमार सिंह को जेल चौकी रगौली और राजेश कुमार राय को मानिकपुर थाने भेजा गया है। पुलिस व्यवस्था में कसावट की कवायद एसपी के इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों के बाद भी तबादले किए जाने की बात सामने आई है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan