Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

चोरी का डंपर 19 दिन बाद पुलिस ने किया बरामद:600 किमी में 800 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले; हरियाणा से डंपर मिला, आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
चोरी का डंपर 19 दिन बाद पुलिस ने किया बरामद:600 किमी में 800 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले; हरियाणा से डंपर मिला, आरोपी गिरफ्तार
भिंड के देहात थाना क्षेत्र से चोरी हुए करीब 50 लाख रुपए कीमत के टाटा डंपर को पुलिस ने 19 दिन की लगातार मेहनत के बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी केहरीराम उर्फ सेरा उर्फ चुटिया मीणा निवासी बसंतपुरा, सरमथुरा, जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डंपर को बेचने की तैयारी में था। पुलिस टीमों ने भिंड से लेकर हरियाणा के नूंह तक करीब 500 से 600 किलोमीटर के रास्ते में 800 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश में करीब 20 अपराध दर्ज बताए गए हैं। 24 अगस्त की रात चोरी हुआ था डंपर सीतानगर निवासी फरियादी ने 25 अगस्त को देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका टाटा डंपर क्रमांक आरजे 11 जीसी 9454, 24 अगस्त की रात चोरी हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में चार टीमें बनाई गईं। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। भिंड से हरियाणा तक कैमरों से जोड़े सुराग पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। टीमों ने मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में लगातार तलाश की। 19 दिनों के अभियान में 800 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इसी दौरान चोरी के डंपर के हरियाणा के नूंह की तरफ जाने के सुराग मिले। फर्जी नंबर प्लेट और मास्टर चाबी से करते थे चोरी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग नंबर की स्विफ्ट और बोलेरो कारों से डंपर और हाइवा की रैकी करते थे। उनके पास पहले से तैयार फर्जी नंबर प्लेट रहती थीं। मास्टर चाबी से वाहन का लॉक खोलकर जीपीएस तोड़ दिया जाता और डंपर लेकर फरार हो जाते थे। चोरी के वाहनों को नूंह-मेवात ले जाकर रंग और बॉडी में बदलाव किया जाता था। इसके बाद उन्हें बेचने की तैयारी की जाती थी। होटल पर खड़ा मिला डंपर, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा 11 सितंबर को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि चोरी किया गया डंपर राजस्थान के भिवाड़ी में जयपुर-भिवाड़ी-सोहना तिराहे के पास राऊ जी होटल पर खड़ा है। आरोपी केहरीराम भी वहीं मौजूद था। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और डंपर बरामद कर लिया। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और दूसरी वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उप निरीक्षक विजय शिवहरे, थाना प्रभारी नयागांव उप निरीक्षक वैभव तोमर, थाना प्रभारी बरौही उप निरीक्षक अतुल भदौरिया, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गुरुदास सोनी, सतेंद्र यादव, त्रिवेंद्र सिंह, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, उमेश परमार, आरक्षक कमल तोमर, अजीत सिकरवार, भूपेंद्र तोमर, सुमित शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अवधेश चौहान, फिरोज खान, दलवीर जाट, आनंद दीक्षित, राहुल यादव, हरपाल चौहान, राहुल शुक्ला और प्रशांत नरवरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा पुन्हाना निवासी समाजसेवी फारुख खान का भी सहयोग रहा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan