Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बड़वारा में निकली हर घर तिरंगा यात्रा:परमानंद तिराहे से मिशन चौक तक निकला जुलूस; विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
बड़वारा में निकली हर घर तिरंगा यात्रा:परमानंद तिराहे से मिशन चौक तक निकला जुलूस; विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल
कटनी जिले के बड़वारा नगर में बुधवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर हिस्सा लिया। परमानंद तिराहे से मिशन चौक तक निकला जुलूस यह यात्रा नगर के परमानंद तिराहे से शुरू होकर मिशन चौक पहुंची और मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए वापस परमानंद तिराहे पर सभा के रूप में समाप्त हुई। रास्ते भर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयघोष गूंजते रहे। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रियों और बच्चों का स्वागत किया। स्कूली बच्चों का उत्साह रहा मुख्य आकर्षण सांदीपनि विद्यालय, उत्कर्ष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शारदा मॉडल स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे देशभक्ति की पट्टियां थामे अनुशासित ढंग से यात्रा में शामिल हुए। क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन (सोनी) तिरंगा थामकर यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। राष्ट्रगान के साथ हुआ यात्रा का समापन विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने संबोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है और यह अभियान हमारे बलिदानियों को नमन करने का पवित्र जरिया है। यात्रा का विधिवत समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan