politics
बड़वानी में 20 हजार आदिवासियों ने निकाली रैली:सिलावद में 40 गांव के लोग पहुंचे; जल-जंगल-जमीन अधिकारों पर हुई जनसभा
बड़वानी जिले के सिलावद में सोमवार को 'विश्व आदिवासी दिवस' पर सर्व आदिवासी समाज, जयस और विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 40 से अधिक गांवों के 20 हजार से ज्यादा ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने एक भव्य रैली निकाली और जनसभा कर जल, जंगल, जमीन तथा आदिवासी अधिकारों की रक्षा की बात उठाई। ढोल-मांदल की थाप और पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे आदिवासी समाज की यह रैली बाईपास स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में युवक-युवतियां, महिलाएं और बुजुर्ग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। ढोल-मांदल की थाप और डीजे की धुन पर थिरकते हुए हजारों लोग पुराने थाना ग्राउंड स्थित आदिवासी चौक पहुंचे, जहां जनसभा आयोजित की गई। जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच आरके राजाराम पटेल, सचिन जितेन पटेल, सहायक सचिव विश्वास यादव और डॉक्टर बिल्लौर सिंह सिंगर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम, पुलिस बल रहा तैनात आयोजन में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। थाना प्रभारी रामकृष्ण लोवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को रैली मार्ग पर तैनात किया गया था। पुलिस की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
Read full article on Bhaskar