Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बाड़ेबंदी में केंद्रीय मंत्री ने प्रत्याशियों के साथ गाया गाना-VIDEO:पार्षद प्रत्याशियों ने मंत्री के साथ गुनगुनाया पल-पल दिल के पास गाना; कैरम भी खेला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
बाड़ेबंदी में केंद्रीय मंत्री ने प्रत्याशियों के साथ गाया गाना-VIDEO:पार्षद प्रत्याशियों ने मंत्री के साथ गुनगुनाया पल-पल दिल के पास गाना; कैरम भी खेला
जोधपुर नगर निगम के चुनावों के लिए 100 वार्डों में वोटिंग पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी गई थी। सभी 100 प्रत्याशी बालोतरा के पास एक रिसॉर्ट में है। इधर, रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बाड़ेबंदी में प्रत्याशियों के बीच पहुंचे। यहां केंद्रीय मेंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ गाना भी गाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा-इसे बाड़ेबंदी कहना गलत होगा। ये भाजपा कार्यकर्ताओं का ट्रेनिंग कैंप है। केंद्रीय मंत्री के साथ पार्षद प्रत्याशियों ने मिलाई जुगलबंदी दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे थे। इसके बाद वे जिले के अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए यहां से रवाना हुए थे। दोपहर बाद वे बाड़ेबंदी में पहुंचे। यहां उन्होंने सभी प्रत्याशियों के साथ मुलाकात की। इसके बाद कुछ देर वहां कैरम और दूसरे गेम्स भी खेले। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पार्षद प्रत्याशी कमलेश पुरोहित ने साथ में गाना गाया। दोनों ने पल-पल दिल के पास और ओ मेरे दिल के चैन जैसे गाने माइक पर एक साथ गुनगुनाए। जब दोनों गाना गा रहे थे तो बाकी पार्षद प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल भी वहीं पर मौजूद थे। बाड़ेबंदी पर कहा था- बाड़ेबंदी कहना अपमान, ये कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग इससे पूर्व रविवार सुबह जब वे जोधपुर पहुंचे तो मीडिया से बातचीत की। इस दौरान बाड़ेबंदी को लेकर जब सवाल पूछा गया तो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- प्रशिक्षण शिविर को ‘बाड़ेबंदी’ कहना जनप्रतिनिधियों का अपमान होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है कि कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे नए दायित्व और नई भूमिका के साथ बेहतर ढंग से काम कर सकें। वे बोले- चुनाव के दौरान किए गए परिश्रम और राजनीतिक गतिविधियों से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं को नया अनुभव और नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। यह पार्टी की संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है। इधर, कांग्रेस प्रत्याशियों के शहर में ही बाड़ेबंदी की सूचना इधर, काउंटिंग से पहले कांग्रेस ने भी अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को ही सभी पार्षद प्रत्याशियों को कॉल कर बैग तैयार करने के लिए कह दिया गया था। इसके बाद रविवार को जोधपुर की एक होटल में सभी को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि इन सभी प्रत्याशियों को शहर की ही इसी होटल में रखा गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan