politics
“बदलाव का दिन” लेकिन कंटीले तार की दीवार, वाटर कैनन, आंसू गैस और भारी पुलिस बल, छात्र आंदोलन पर इतनी सख्ती?
Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और CBI जांच की मांग को लेकर 17 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने आज विधानसभा मार्च का ऐलान किया है. आंदोलनकारी आज के दिन को बदलाव का दिन बता रहे हैं, लेकिन तैयारी सरकार ने भी कर रखी है. विधानसभा के बाहर का नजारा किसी बड़े टकराव के माहौल जैसा है. छात्रों को रोकने के लिए विधानसभा और आसपास के इलाकों में कंटीले तार वाली बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल, आंसू गैस और वाटर कैनन तक तैयार रखे गए हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर छात्रों के विधानसभा मार्च को लेकर सरकार और प्रशासन ने इतनी बड़ी तैयारी क्यों की है?
Read full article on News 18 Hindi