crime
बूंदी तीज मेले से चोरी हुई बाइक बरामद:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया
बूंदी में तीज मेले से चोरी हुई एक बाइक को सदर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा के निर्देश पर संपत्ति से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चंपावत और वृत्ताधिकारी अनिल जोशी की देखरेख में सदर थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। फरियादी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 9 सितंबर 2026 को रात 9 बजे वह बूंदी तीज का मेला देखने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक (RJ08ES3748) को गोविंद लैब के पास श्री देव आई हॉस्पिटल वाली गली में खड़ा किया था। मेला देखकर लौटने पर उन्हें बाइक वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करवाया और जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सबूत और गुप्त जानकारी जुटाई। इसी के आधार पर तीज मेले से चोरी हुई बाइक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी खुशीराम मीणा को गिरफ्तार किया और इस वारदात में शामिल नाबालिग को भी पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुशीराम मीणा (20 साल) के रूप में हुई है। वह रघुनाथपुरा, थाना सदर, जिला बूंदी का रहने वाला है और राजूलाल का बेटा है। पुलिस टीम में थानाधिकारी भंवर सिंह के साथ हेड कॉन्स्टेबल पांचाराम, हेड कॉन्स्टेबल जेठाराम, कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार, कॉन्स्टेबल हनुमान और कॉन्स्टेबल नेतराम शामिल थे।
Read full article on Bhaskar