Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बस्ती में 37 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने जारी की तबादला सूची, इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को नई जिम्मेदारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 13, 2026 👁 1 views
बस्ती में 37 पुलिसकर्मियों के तबादले, कई के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी ने जारी की तबादला सूची, इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल को नई जिम्मेदारी
बस्ती पुलिस विभाग में रविवार को बड़ा फेरबदल किया गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल समेत 37 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची जारी करते हुए सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इंस्पेक्टर और दरोगाओं की तैनाती बदली सूची के मुताबिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार श्रीवास्तव को पुलिस लाइन से आईजीआरएस शाखा भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर ब्रह्मानंद सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली में सीनियर सब-इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। सब-इंस्पेक्टर अनूपम त्यागी को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स चौकी से कोतवाली की अमहट चौकी भेजा गया है। वहीं, सब-इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी का अमहट चौकी से प्लास्टिक कॉम्प्लेक्स चौकी तबादला किया गया है। कई हेड कॉन्स्टेबल यातायात पुलिस में भेजे हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र मिश्रा को यूपी-112 से वाल्टरगंज थाना और हेड कॉन्स्टेबल राघवेंद्र दुबे को पुलिस लाइन से रुधौली थाना भेजा गया है। हेड कॉन्स्टेबल राजन कुमार, लक्ष्मीकांत गौड़, दयानंद, अजीत कुमार यादव, राजेश कुमार यादव, जय नारायण, कमलेश कुमार पांडेय और अजय कृष्ण सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस में तैनाती दी गई है। जनसूचना सेल समेत कई शाखाओं में बदलाव हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सरोज को जनसूचना सेल से हेडक्वार्टर, थाना-नगर भेजा गया है। सूर्य प्रताप शाही का पुलिस लाइन से सोनहा थाना और राममिलन यादव का कोतवाली थाना से मुंडेरवा थाना तबादला किया गया है। इसके अलावा कई पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस, साइबर थाना, थाना-नगर, थाना-कप्तानगंज और अन्य शाखाओं में नई जिम्मेदारी दी गई है। एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई तैनाती पर पहुंचकर ड्यूटी संभालने के निर्देश दिए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan