top
BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी, इंजीनियर अरेस्ट:पिता बोले-'ईमेल हैक कर बेटे को फंसाया',देवघर से कराता है नौकरी; निशानदेही पर उठाया
दिल्ली में आयोजित BRICS सम्मेलन को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने जमुई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर गुलशन चौहान को देवघर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ईमेल के जरिए आईफोन और एंड्रॉयड फोन की बैटरी से धमाका करने के साथ गांधीनगर सचिवालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले में गुलशन की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने उसे निर्दोष बताते हुए ईमेल आईडी हैक कर फंसाने का आरोप लगाया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें... ईमेल के जरिए दी गई थी धमकी BRICS सम्मेलन के दौरान पुलिस को ईमेल भेजकर धमकी दी गई थी। ईमेल में आईफोन और एंड्रॉयड फोन की बैटरी से धमाका करने तथा गांधीनगर सचिवालय को उड़ाने की बात कही गई थी। मामले में 10 सितंबर को गांधीनगर में आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पहले एक युवक हुआ था गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में पहले एक युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने शनिवार को देवघर में छापेमारी की। इसी कार्रवाई में गुलशन चौहान को गिरफ्तार किया गया। जमुई के दिनारी गांव का रहने वाला है गुलशन गुलशन चौहान खैरा थाना क्षेत्र के कागेश्वर पंचायत के दिनारी गांव का रहने वाला है। उसका ननिहाल जमुई सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में बताया गया है। वह देवघर में नौकरी करता है और अक्सर अपने गांव आता-जाता था। पिता बोले- बेटा ऐसी गलती नहीं कर सकता गुलशन के पिता कौशल सिंह ने बेटे को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह ऐसी गलती नहीं कर सकता। उनका आरोप है कि गुलशन का ईमेल आईडी हैक कर उसे इस मामले में फंसाया गया है। पिता के मुताबिक गुलशन देवघर में नौकरी करता है। गिरफ्तारी की जानकारी भी गांव से मिली कौशल सिंह ने बताया कि बेटे की गिरफ्तारी के दो दिन बाद गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें इसकी जानकारी दी। परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक पुलिस की ओर से गिरफ्तारी या मामले के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। चचेरे भाई की मौत से पहले से परेशान था परिवार परिवार के मुताबिक करीब 20 दिन पहले पटना में मेडिकल की तैयारी कर रहे गुलशन के चचेरे भाई की मौत हो गई थी। इस घटना से परिवार पहले से परेशान था। अब गुलशन की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद परिवार सदमे में है। सोशल मीडिया से जुड़े काम की भी चर्चा सूत्रों के अनुसार, गुलशन सोशल मीडिया और इससे जुड़े कई अन्य कामों में भी सक्रिय रहा है। हालांकि, धमकी भरे ईमेल से उसका सीधा संबंध कैसे जुड़ा, यह जांच का विषय है। पुलिस जांच से सामने आएगा सच फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में ईमेल किस डिवाइस या आईपी से भेजा गया, गुलशन की उसमें क्या भूमिका रही और उसका ईमेल अकाउंट हैक किए जाने के परिवार के दावे में कितनी सच्चाई है, इन बिंदुओं की पड़ताल अहम होगी।
Read full article on Bhaskar