top
बरेली में शोभायात्रा के बीच में युवक को चाकू मारा:पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर हमले का आरोप, जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के सिकलापुर मोहल्ले में रविवार को शोभायात्रा के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में समीर नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, समीर शोभायात्रा में शामिल होकर लौट रहा था। तभी पीछे से आए एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। घायल समीर के परिवार ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के कारण हमला करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिवार के आरोपों और हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है। घायल समीर का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Read full article on Bhaskar