Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

BPL परिवारों को मुफ्त मिलेगा 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल:अलौली में कमाथान में जागरूकता कार्यक्रम; बिजली बिल बचेगा, स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 20, 2026 👁 3 views
BPL परिवारों को मुफ्त मिलेगा 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल:अलौली में कमाथान में जागरूकता कार्यक्रम; बिजली बिल बचेगा, स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुटीर ज्योति (बीपीएल) उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को अलौली प्रखंड की कमाथान पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को योजना के लाभ, पात्रता और सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बीपीएल उपभोक्ताओं के घर मुफ्त लगेगा सोलर पैनल खगड़िया विद्युत के कार्यपालक अभियंता कुंदन कुमार ने बताया कि बिहार सरकार की पहल पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र कुटीर ज्योति (बीपीएल) उपभोक्ताओं के घरों की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पूरी तरह निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थियों से किसी तरह का स्थापना शुल्क नहीं लिया जाएगा। बिजली बिल में होगी बचत, कम होगी निर्भरता अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराना है। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से परिवारों को बिजली की बचत होगी और पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता भी कम होगी। पर्यावरण संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा कार्यक्रम में बताया गया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। नवीकरणीय ऊर्जा के इस्तेमाल से स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की दी जानकारी अधिकारियों ने लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। पात्र परिवारों को योजना से जुड़कर अपने घरों पर सौर ऊर्जा का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। बीपीएल परिवारों से योजना का लाभ लेने की अपील जिला प्रशासन ने पात्र बीपीएल परिवारों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली की बचत करने और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan