Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बेमेतरा में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार:बर्तन बेचने की आड़ में चोरी, फर्जी आधार-पैन से MP, CG समेत 4 राज्यों में करता था वारदात

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 3 views
बेमेतरा में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार:बर्तन बेचने की आड़ में चोरी, फर्जी आधार-पैन से MP, CG समेत 4 राज्यों में करता था वारदात
बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र के सिंघौरी में हुई चोरी के मामले की जांच करते हुए बेमेतरा पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद सुमोन खान (24) के रूप में हुई है। पुलिस के तकनीकी विश्लेषण में उसकी बांग्लादेशी नागरिकता की पुष्टि हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में रह रहा था और उसने कर्नाटक में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवा रखे थे। फर्जी दस्तावेजों से कई राज्यों में बनाया नेटवर्क पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल कर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक में अपने साथियों के साथ चोरी और अन्य अपराध करता था। वह अलग-अलग जिलों में बर्तन बेचने के बहाने किराए का मकान लेता और आसपास के गांवों व मोहल्लों में घूमकर चोरी की रेकी करता था। चोरी के बाद तुरंत बदल देता था ठिकाना आरोपी जिस इलाके में किराए पर रहता था, वहां चोरी करने के बाद तुरंत दूसरे स्थान पर चला जाता था। उसके साथी भी अलग-अलग समय पर उसके पास पहुंचते थे और मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपी से उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। 14 जिलों की पुलिस से संपर्क आरोपी के आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए बेमेतरा पुलिस ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के 14 जिलों की पुलिस से संपर्क किया है। इनमें छत्तीसगढ़ के कांकेर और कोरिया, मध्यप्रदेश का इंदौर, तेलंगाना का साइबराबाद, दिल्ली का पूर्वी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर का बड़गाम, पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर और नादिया, कर्नाटक के बागलकोट और बेलगाम, महाराष्ट्र के चंद्रपुर और नागपुर तथा ओडिशा का कोरापुट शामिल हैं। 7 मामलों में दर्ज है नाम, कई बार जा चुका है जेल पुलिस के मुताबिक मोहम्मद सुमोन खान के खिलाफ कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली और राजनांदगांव जिलों के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के करीब 7 मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2019 में बेमेतरा चोरी, कवर्धा में कई चोरी, 2022 में राजनांदगांव चोरी, कर्नाटक में लूट और नागपुर में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। जुलाई 2026 में जेल से छूटने के बाद वह दोबारा बेमेतरा चोरी के मामले में गिरफ्तार हुआ। मकान किराए पर देने से पहले सत्यापन की अपील बेमेतरा पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान किराए पर देने से पहले उसके पहचान पत्र, दस्तावेज और पते का सत्यापन जरूर कराएं। साथ ही किरायेदार की जानकारी नजदीकी थाने में देने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि किरायेदारों का सत्यापन आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan