Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

बलिया में बाबू मैनेजर की स्मृति में कृषि मेला लगा:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ओमप्रकाश राजभर और दयाशंकर सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने पर रखे विचार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
बलिया में बाबू मैनेजर की स्मृति में कृषि मेला लगा:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ओमप्रकाश राजभर और दयाशंकर सिंह ने किसानों की आय बढ़ाने पर रखे विचार
स्वर्गीय बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति दिवस पर बुधवार को बलिया के सोहांव स्थित बाबू मैनेजर सिंह कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि मेला लगा। कृषि सूचना तंत्र योजना के तहत हुए कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे हुई और समापन शाम करीब 4 बजे हुआ। मेले में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त शामिल हुए। अतिथियों का स्वागत पूर्व मंत्री नारद राय ने किया। कार्यक्रम में खेती को आधुनिक बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, दलहन-तिलहन की खेती को बढ़ावा देने और श्रीअन्न (मिलेट्स) का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। कृषि मंत्री ने किसानों को दलहनी और तिलहनी फसलों की मिनी किट बांटी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की। मेले में किसानों को खेती की आधुनिक तकनीकों, उन्नत बीजों के इस्तेमाल, फसल विविधीकरण और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी गई। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने खेती में आधुनिक तकनीक और उन्नत पद्धतियों को बढ़ावा देने की बात कही। देखें, 3 तस्वीरें… ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि किसानों की खुशहाली और गांवों का विकास एक-दूसरे से जुड़े हैं। उनके मुताबिक, किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो गांवों की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। दयाशंकर सिंह ने कहा कि बाबू मैनेजर सिंह की स्मृति में होने वाले ऐसे कार्यक्रम किसानों को कृषि विकास से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद है। कार्यक्रम में किसानों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan