Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बालाजी गैस एजेंसी पर छापा, 412 सिलेंडर कम मिले:बिलासपुर में 939 सिलेंडर जब्त, ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों के बाद कार्रवाई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 24, 2026 👁 3 views
बालाजी गैस एजेंसी पर छापा, 412 सिलेंडर कम मिले:बिलासपुर में 939 सिलेंडर जब्त, ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों के बाद कार्रवाई
बिलासपुर में महाराणा प्रताप चौक स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुबह छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। रिकॉर्ड के अनुसार एजेंसी में 864 भरे सिलेंडर होने चाहिए थे, जबकि मौके पर सिर्फ 452 भरे सिलेंडर मिले। यानी 412 भरे सिलेंडर कम पाए गए। टीम ने मौके पर मौजूद कुल 939 सिलेंडर जब्त किए, जिनमें 452 भरे और 487 खाली सिलेंडर शामिल हैं। प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए कार्रवाई कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित टीम ने की। इससे पहले एजेंसी के खिलाफ सिलेंडरों की कालाबाजारी, ऑनलाइन बुकिंग के बाद दूसरे लोगों को सिलेंडर देने और OTP लेने के बावजूद कई दिनों तक डिलीवरी नहीं करने की शिकायतें सामने आई थीं। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे। उपभोक्ताओं ने भी बताई परेशानी जांच के दौरान टीम ने एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। ग्राहकों ने बुकिंग के बाद सिलेंडर नहीं मिलने, ऑनलाइन डिलीवरी दिखने के बावजूद वास्तविक रूप से सिलेंडर नहीं मिलने और OTP लेने के बाद कई दिनों तक इंतजार कराने की शिकायत की। एजेंसी के खिलाफ कॉल सेंटर और सीएम हेल्पलाइन 1076 में भी शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। 14 अगस्त को ग्राहकों ने किया था हंगामा 14 अगस्त को भी सिलेंडर की कथित कालाबाजारी को लेकर एजेंसी में ग्राहकों ने हंगामा किया था। उपभोक्ताओं का आरोप था कि ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर सिलेंडर दूसरों को बेचे जा रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर एजेंसी संचालक ने शटर गिरा दिया था। बाद में ग्राहकों को शांत कराने के लिए सिलेंडर की सप्लाई शुरू की गई थी। खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई बिलासपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई और डिलीवरी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने बालाजी गैस एजेंसी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की । खाद्य विभाग और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने गैस एजेंसी में छापा मारकर रिकॉर्ड और सिलेंडरों की जांच की। 62 व्यवसायिक सिलेंडर भी जब्त प्रभारी खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के अनुसार जांच के दौरान रिकॉर्ड में अंतर मिला है। एजेंसी परिसर से छिपाकर रखे गए 62 व्यवसायिक सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। संचालक कृष्ण कुमार सेलारका ने इन्हें ग्राहकों का बताया है। विभाग अब दस्तावेजों और पूरे स्टॉक का मिलान कर रहा है। सहायक खाद्य अधिकारी अजय मौर्य ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद पंचनामा और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा और प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही वितरक कंपनी को भी एजेंसी की गतिविधियों के संबंध में जानकारी भेजी जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan