Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर 3 प्रतिष्ठान सील:1.67 लाख रुपए से ज्यादा बकाया, निगम ने दुकानों पर ताला लगाया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 3 views
बकाया टैक्स जमा नहीं करने पर 3 प्रतिष्ठान सील:1.67 लाख रुपए से ज्यादा बकाया, निगम ने दुकानों पर ताला लगाया
नगर निगम जोन-9 ने बकाया कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जोन-9 के वार्ड नंबर 11 में 3 बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया गया। निगम की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर परिसरों पर ताला लगाकर सीलबंदी की कार्रवाई की। तीन बकायेदारों पर कार्रवाई बकाया राशि जमा नहीं करने पर समविन्दर सिंह संधू, नीलू अग्रवाल, कमल किशोर अग्रवाल और विनोद तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार: समविन्दर सिंह संधू — वर्ष 2023-24 का 66,482 रुपए बकाया। कमल किशोर अग्रवाल — वर्ष 2021-22 का 52,483 रुपए बकाया। विनोद तिवारी — 48,595 रुपए बकाया। नीलू अग्रवाल — वर्ष 2022-23 के बकायादार; नोटिस में राशि का उल्लेख नहीं है। राजस्व वसूली अभियान के तहत कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के आदेश और उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा एवं जोन-9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जोन सहायक राजस्व अधिकारी नरेंद्र कुमार नायक, राजस्व निरीक्षक राम सेन्द्रे और सहायक राजस्व निरीक्षक सादिका तनवीर की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की। निगम की टीम ने बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को मौके पर ताला लगाकर सीलबंद किया। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि की वसूली के लिए राजस्व अभियान आगे भी जारी रहेगा। जोन-8 में 5.54 लाख से ज्यादा की राजस्व वसूली वहीं निगम ने जोन-8 में भी कार्रवाई करते हुए 5.54 लाख से ज्यादा की राजस्व वसूली की बड़े बकायादारों की लिस्ट बदी उजमा — 57,682 और 37,599 रुपए, कुल 95,281 रुपए गोपाल सिन्हा/कृष्णा लाल सिन्हा — 63,497 रुपए प्रभु लाल साहू/चिंता लाल साहू — 20,862 रुपए मधु अग्रवाल/अजय अग्रवाल — 4,31,751 रुपए में से 2,25,841 रुपए शंभु लाल अग्रवाल/मदन अग्रवाल — 1,48,461 रुपए का पूरा बकाया इन मामलों में कुल 5,53,942 रुपए की राशि निगम को प्राप्त हुई।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan