business
बक्सर में 31 अगस्त को जॉब कैंप:इंस्टाकार्ट सर्विस में डिलीवरी बॉय के 30 पदों पर भर्ती
बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, बक्सर द्वारा 31 अगस्त 2026 को एक जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में निजी कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिलीवरी बॉय के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। योग्यता के आधार पर मौके पर ही होगा सिलेक्शन प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी द्वारा डिलीवरी बॉय के कुल 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मैट्रिक या इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। चयनित युवाओं का कार्यस्थल डुमरांव रहेगा। जॉब कैंप में अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर मौके पर ही किया जाएगा। कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई मैदान, बक्सर स्थित जिला नियोजनालय के परिसर में किया जाएगा। बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे के बीच निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों का नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक अपना निबंधन नहीं कराया है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल (NCS) के माध्यम से ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। जॉब कैंप में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा और आधार कार्ड लेकर पहुंचना होगा। समय पर जॉब कैंप में शामिल होने की अपील अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज भी साथ रखें, ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में नियोजनालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता की है। नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों एवं नियमों के लिए संबंधित नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने जिले के सभी बेरोजगार एवं रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि और समय पर जॉब कैंप में शामिल हों। योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर अवसर हो सकता है।
Read full article on Bhaskar