politics
BJP युवा मोर्चा का Gen Z जोड़ने का अभियान:कानपुर में शैक्षिक संस्थानों में जाकर हर-घर तिरंगा लगाने की अपील की, छात्रों को दिया झंडा
कानपुर काकादेव में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोचिंग संस्थानों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा शिवांग मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्हें तिरंगा और मिठाई वितरित की। बीजेपी ने पहले ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत Gen Z जोड़ने के लिए इंनफ्यूलेंसर के साथ मीटिंग की थी। युवा मोर्चा भी 13 और 14 अगस्त को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कोचिंग और स्कूलों व कॉलेज में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे। छात्रों से की हर घर तिरंगा लगाने की अपील भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। साथ ही आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के बलिदान को याद करने का दिन है। युवाओं को अभियान से जोड़ने पर जोर अभियान के दौरान युवाओं को राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में युवाओं की भागीदारी से अभियान को मजबूती मिलेगी और स्वतंत्रता दिवस का उत्सव और व्यापक बनेगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री कौशलेन्द्र सिंह परिहार, जिला मंत्री ऋषभ पाठक, मोनेश अग्रवाल, सुयश पांडेय, मोहित त्रिपाठी और युवराज समेत युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar