Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

BJP विधायक सुशील सिंह ने सपा सांसद पर साधा निशाना:बोले- अब न सरकार बनेगी, न एसी लगवाने लायक रहेंगे; अगले साल सभागार होगा वातानुकूलित

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 2 views
BJP विधायक सुशील सिंह ने सपा सांसद पर साधा निशाना:बोले- अब न सरकार बनेगी, न एसी लगवाने लायक रहेंगे; अगले साल सभागार होगा वातानुकूलित
चंदौली में रामगढ़ (रामशाला) में बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में शनिवार शाम 5 बजे सैयदराजा विधायक सुशील सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभागार के मंच से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा। विधायक ने दो दिन पहले कार्यक्रम में आए एक नेता के सभागार में एसी लगवाने के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब न उनकी पार्टी की सरकार बनेगी और न ही वह एसी लगवाने लायक रहेंगे। दो दिन पहले एसी लगवाने के बयान पर कटाक्ष विधायक सुशील सिंह ने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले जन्मोत्सव कार्यक्रम में दो दिन पहले एक नेता आए थे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद सभागार में एसी लगवाया जाएगा। विधायक ने इसी बयान पर कहा कि बाबा कीनाराम के भक्त कमजोर नहीं हैं।उन्होंने दावा किया कि अगले साल जन्मोत्सव कार्यक्रम से पहले ही पूरे सभागार को वातानुकूलित करा दिया जाएगा। बोले- जनता को गुमराह कर रहे नेता सुशील सिंह ने कहा कि गुमराह करने वाले नेताओं की पार्टी का इतिहास पुराना है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेता आश्वासन देकर जनता को गुमराह करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दो दिन पहले सभागार में एसी लगवाने के बयान को भी बताया। विधायक ने कहा कि ऐसे लोगों को यह भ्रम छोड़ देना चाहिए कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने वाली है। योगी सरकार के काम का किया जिक्र सुशील सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति समर्पित है। उनके मुताबिक योगी सरकार ने धरातल पर काम किया है और इसी वजह से जनता का भरोसा कायम है। उन्होंने कहा कि राजनीति में झूठ बोलने वाले नेता ज्यादा समय तक नहीं टिकते। जनता ऐसे नेताओं को चुनाव में जवाब देती है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan