Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, रायपुर के लिए 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं की मांग

📰 Inh News 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 2 views
बृजमोहन अग्रवाल ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, रायपुर के लिए 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं की मांग
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। करीब एक घंटे चली बैठक में सांसद ने रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों की सड़क कनेक्टिविटी, ट्रैफिक व्यवस्था और औद्योगिक क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के सामने रखे। सांसद ने इस दौरान तीन प्रमुख मांगों से जुड़े मांग पत्र सौंपे। इनमें एयरपोर्ट कनेक्टिविटी बेहतर करने, बलौदाबाजार-भाटापारा को नई राष्ट्रीय राजमार्ग कनेक्टिविटी देने और बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग को फोरलेन परियोजना में शामिल करने की मांग प्रमुख रही। VIP चौक से एयरपोर्ट रोड तक बढ़ाने की मांग रायपुर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने तेलीबांधा से जोरा के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को एयरपोर्ट रोड की दिशा में आगे बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने वीआईपी चौक पर बनने वाले टी-जंक्शन पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए एलिवेटेड रोड को करीब 300 से 500 मीटर अतिरिक्त फ्लाईओवर के जरिए एयरपोर्ट रोड से जोड़ने की मांग की। इससे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ NH-53 पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए नई हाईवे कनेक्टिविटी सांसद ने प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए नई सड़क कनेक्टिविटी विकसित करने की मांग भी रखी। इस क्षेत्र में कई बड़े सीमेंट संयंत्र और भारी उद्योग संचालित होते हैं। प्रस्ताव के तहत रायपुर-बिलासपुर NH-130 और रायपुर NH-130B को जोड़ने वाली नई सड़क बनाने की मांग की गई है। बताया गया कि इस रूट पर ट्रैफिक भार 10,000 से अधिक PCU है। नई कनेक्टिविटी से माल परिवहन और भारी वाहनों की आवाजाही को बेहतर रास्ता मिलने की उम्मीद है। बलौदाबाजार से सारंगढ़ तक फोरलेन की मांग रायपुर-सारंगढ़ NH-130B के उन्नयन को लेकर भी सांसद ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रायपुर से बलौदाबाजार तक की DPR तैयार की जा रही है, ऐसे में बलौदाबाजार से सारंगढ़ तक के हिस्से को भी परियोजना में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने इस पूरे खंड के लिए DPR तैयार कराने और परियोजना को मंजूरी देने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को व्यापक स्तर पर मजबूत किया जा सके। रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग पर भी चर्चा बैठक में रायपुर-दुर्ग-भिलाई मार्ग पर बढ़ते औद्योगिक और व्यावसायिक यातायात का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद ने प्रमुख जंक्शनों पर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए ग्रेड सेपरेटर, फ्लाईओवर और सर्विस रोड विकसित करने की जरूरत बताई। इसके अलावा रायपुर-सिमगा-बिलासपुर मार्ग को बेहतर औद्योगिक और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी देने पर भी चर्चा हुई। नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे को रायपुर तक जोड़ने का प्रस्ताव बृजमोहन अग्रवाल ने प्रस्तावित नागपुर-गोंदिया समृद्धि एक्सप्रेसवे को आगे बढ़ाकर गोंदिया के बिरसी एयरपोर्ट से डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और मुंगेली होते हुए बिलासपुर और रायपुर तक 6-लेन कनेक्टिविटी देने का प्रस्ताव भी रखा। उनका कहना है कि इससे छत्तीसगढ़ के कई महत्वपूर्ण शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए डेडिकेटेड रोड की मांग रायपुर के उरला और सिलतरा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजमार्गों से सीधे जोड़ने के लिए डेडिकेटेड इंडस्ट्रियल एक्सेस रोड, इंटरचेंज और फीडर रोड विकसित करने की मांग भी बैठक में रखी गई। सांसद ने रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक कॉरिडोर से औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने पर भी जोर दिया। उनके मुताबिक बेहतर सड़क नेटवर्क से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव घटेगा, परिवहन समय और लॉजिस्टिक लागत कम होगी तथा औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
Read full article on Inh News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan