Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बृजभूषण के खिलाफ ED-CBI जांच की मांग:विनेश बोलीं- 'किला एक दिन ढहकर रहेगा', संपत्तियों और धन के स्रोत की जांच हो

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
बृजभूषण के खिलाफ ED-CBI जांच की मांग:विनेश बोलीं- 'किला एक दिन ढहकर रहेगा', संपत्तियों और धन के स्रोत की जांच हो
गोंडा। कांग्रेस विधायक और पहलवान विनेश फोगाट ने मंगलवार देर शाम करीब 6 बजे मीडिया से बातचीत में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया। बृजभूषण के मामले में अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने उनकी संपत्तियों और धन के स्रोत की ईडी और सीबीआई से जांच कराने की मांग की। विनेश ने कहा कि अगर जांच एजेंसियां जांच करें तो यह पता लगाया जा सकता है कि इतनी संपत्ति और पैसा कहां से आया। विनेश फोगाट ने कहा कि बृजभूषण कई वर्षों तक भाजपा के सांसद रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पास काफी पैसा और संपत्तियां हैं। विनेश ने कहा कि सरकार को ईडी और सीबीआई के माध्यम से उनकी संपत्तियों और धन के स्रोत की जांच करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आम लोगों के खिलाफ जिस तरह जांच एजेंसियां कार्रवाई करती हैं, उसी तरह नेताओं की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। 'बिना हथियार के भी उसके सामने खड़े हैं' विनेश ने कहा कि सत्ता और सरकार का समर्थन होने के बावजूद उनकी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे बिना हथियार के भी बृजभूषण के सामने खड़े हैं और उनकी लड़ाई जारी है। विनेश ने कहा कि जब तक दोनों जिंदा हैं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि बृजभूषण का 'किला' एक दिन पूरे देश के सामने ढहकर रहेगा। 'लड़कियों के साथ हुई ज्यादती की सजा मिलेगी' महिला पहलवानों से जुड़े आरोपों पर विनेश ने कहा कि लड़कियों के साथ जो ज्यादती हुई है, उसकी सजा आज नहीं तो कल जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अंततः सच्चाई सामने आएगी। '20 साल खेलकर कोई बेतुकी बात पर सड़क पर नहीं बैठता' अदालत के फैसले को लेकर विनेश ने कहा कि देश का कोई खिलाड़ी 20 साल तक कुश्ती जैसे खेल में मेहनत करने और नाम कमाने के बाद बिना वजह सड़क पर नहीं बैठता। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने लंबे समय तक संघर्ष किया है और उनके आरोपों को केवल बेतुकी बातें कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। 'चाहते तो टिकट लेकर राजनीति में आ जाते' विनेश ने कहा कि पहलवानों ने देश के लिए कई पदक जीते और नाम कमाया। अगर उन्हें केवल राजनीति में आना होता तो वे किसी पार्टी से टिकट मांगकर चुनाव लड़ सकती थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा में भी कई खिलाड़ी राजनीति में आए हैं और उन्हें टिकट मिला है, लेकिन उन्होंने कभी इस तरह के आरोप लगाकर राजनीति में प्रवेश नहीं किया। विनेश ने कहा कि उनका संघर्ष अपने मुद्दे को लेकर है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan