Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:MLC चुनाव में टूटेगा महागठबंधन, जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, बाढ़ पीड़ितों को देखकर भावुक हुईं एक्ट्रेस

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 12, 2026 👁 1 views
बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:MLC चुनाव में टूटेगा महागठबंधन, जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या, बाढ़ पीड़ितों को देखकर भावुक हुईं एक्ट्रेस
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बिहार से है। विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद का वर्षों पुराना रिश्ता खत्म हो सकता है। सीतामढ़ी में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने राशन बांटा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 1. MLC चुनाव में टूटेगा कांग्रेस-RJD का महागठबंधन कांग्रेस बिहार में महागठबंधन से आधिकारिक तौर पर अलग हो सकती है। विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव से पहले कांग्रेस और राजद का वर्षों पुराना रिश्ता खत्म हो सकता है। राजद से अलग कांग्रेस विधान परिषद की सभी 8 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार सकती है। राजद पहले ही 6 सीटों पर अपने कैंडिडेट का लिस्ट जारी कर चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भास्कर को बताया,'राजद की तरफ से 6 कैंडिडेट की घोषणा कर दी गई। एक बार भी इस पर कांग्रेस की राय नहीं ली गई। ऐसे में गठबंधन बचा कहां है। पूरी खबर पढ़ें 2. जिला परिषद प्रतिनिधि की 8 गोली मारकर हत्या सीतामढ़ी में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उन्हें करीब 8 गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी का घर फूंक दिया। मौके पर 12 थानों की पुलिस पहुंची। SP-SDM भी मौके पर पहुंचे। SP-SDM गाड़ियां खड़ी कर के लोगों को समझा रहे थे, तभी भीड़ ने 8 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। गांव वालों ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया है। इसमें इंस्पेक्टर अनिल राम और इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार का सिर फट गया। पूरी खबर पढ़ें 3. पाकिस्तानी नंबर से वीडियो कॉल, 72 घंटे डिजिटल अरेस्ट मुजफ्फरपुर की रागिनी कुमारी नाम की महिला को साइबर ठगों ने करीब 72 घंटे तक वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा। अपराधियों ने 3.14 लाख रुपए ठग लिए। 2 ठगों ने CBI से गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके अलावा, वॉट्सऐप पर सुप्रीम कोर्ट का फर्जी गिरफ्तारी आदेश भेजकर भी डराया। महिला को भरोसे में लेने के लिए साइबर फ्रॉड ने पुलिस और सेना की वर्दी पहनकर वीडियो कॉल किया। महिला साहेबगंज के धर्मशाला रोड की रहने वाली है। रागिनी के परिवार में उनके पति और 14 साल का एक बेटा है। घटना के दौरान उनके पति 4-5 दिन के लिए बाहर काम से गए थे। पूरी खबर पढ़ें 4. प्रेमिका शादी से मुकरी तो ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी बेगूसराय में एक लड़की ने अपने प्रेमी को घर ये कहकर बुलाया कि तुम आ जाओ, हम दोनों शादी कर लेंगे। बुलाने पर लड़का 2100 किलोमीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़का वहां से निकला और प्रेमिका के घर से 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से बॉडी के 10 टुकड़े हो गए। शव को प्लास्टिक में पैक करके पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान लाखो थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के रहने वाले मोहम्मद समीर के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. पिता बनने से पहले हादसे में ड्राइवर की मौत गोपालगंज में शनिवार की सुबह पार्सल गाड़ी और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पार्सल गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह से साफ हो गया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी के पास NH-27 पर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना जगरनाथ दुबे टोला गांव निवासी चंदन साह के रूप में हुई है। वो पार्सल गाड़ी चलाने का काम करता था। चंदन अपने पीछे एक गर्भवती पत्नी और पिता बनने का अधूरा सपना छोड़ गया। पूरी खबर पढ़ें 6. हत्या के 12 साल बाद जिंदा मिली महिला रोहतास में 12 साल पुराने हत्या मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति और ससुर को जेल भेजा गया था, वह अब झारखंड के गढ़वा जिले में जिंदा मिली है। महिला के जिंदा मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी है। साथ ही महिला के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश भी किया गया है। परिजनों के मुताबिक, 2014 में महिला सरस्वति देवी उर्फ कांति देवी अचानक गायब हो गई थी। बताया गया था कि वह रिश्ते में लगने वाले देवर के साथ चली गई थी। पूरी खबर पढ़ें 7. बाढ़ पीड़ितों को देखकर भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंची एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने राशन बांटा। पाखी हालात देखकर भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इसी मिट्टी में अपना सब कुछ लगाया था, उनके घर जब आंखों के सामने नदी में समा जाते हैं तो उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बचती। लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। बेगसूराय में लोगों ने फीता और केक काटकर जलजमाव का विरोध किया। खगड़िया के शिव मंदिर में कमर तक पानी भर गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. ‘शादी के लिए प्रेशर दे रही थी..मैंने गला काट दिया’ प्रेमिका मुझ पर लगातार शादी के लिए दबाव डाल रही थी। हम दोनों शहर में लिव-इन में भी रहते थे। मैं उससे शादी नहीं करना चाहता था, क्योंकि मैं पहले से शादीशुदा था, लेकिन वह बार-बार मुझ पर दबाव बनाती थी। यह भी कहती थी कि तुम मेरी दोनों बेटियों का खर्च उठाओगे, उनकी पढ़ाई-लिखाई और शादी भी कराओगे। इसी से परेशान होकर 4 सितंबर को मैं अपनी प्रेमिका को जन्माष्टमी का मेला दिखाने ले गया। प्रेमिका के साथ उसकी दो साल की बेटी भी थी। मेला देखकर लौटने के दौरान शाम हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए मैंने बैजनाथपुर नहर के पास चाकू से प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 9. बेगूसराय में लोगों ने फीता-केक काटकर किया जलजमाव का विरोध बेगूसराय के छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र में स्थित ऐजनी वार्ड नंबर-1 में पिछले 15 दिनों से सड़क पर जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच फीता काटकर और केक काटकर सांकेतिक रूप से ‘स्विमिंग पूल’ का उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़ें 10. उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी रविवार को उत्तर और पूर्वी बिहार में बारिश की संभावना जताई है। इसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, चंपारण, सहरसा और पूर्णिया समेत आसपास के जिले शामिल हैं। पटना में 13 से 16 सितंबर तक मौसम बदलता रहेगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan