Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चिराग के विधायक के घर रेड, 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर, निरहुआ को देखते ही भावुक हुईं पाखी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 23, 2026 👁 2 views
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:चिराग के विधायक के घर रेड, 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर, निरहुआ को देखते ही भावुक हुईं पाखी
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के विधायक के घर पुलिस ने छापेमारी की है। अमित कुमार रानू सीतामढ़ी के बेलसंड से विधायक हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। अब सरकार में शामिल RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने छात्रों से बात करने की सलाह दी है। इधर, बिहार सरकार ने 23 IAS का ट्रांसफर कर दिया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा... 1. चिराग की पार्टी के विधायक के घर रेड, भाई फरार केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के विधायक के घर पुलिस ने छापेमारी की है। अमित कुमार रानू सीतामढ़ी के बेलसंड से विधायक हैं। रविवार सुबह करीब 6 बजे मुजफ्फरपुर पुलिस विधायक अमित रानू के घर पहुंची। विधायक के भाई सोनू सिंह पर दबंगई का आरोप है। पुलिस ने करीब 4 घंटे तक घर की तलाशी ली। पूरी खबर पढ़ें 2. कुशवाहा बोले- आंदोलन कर रहे छात्रों से सरकार बातचीत करे शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। अब सरकार में शामिल RLM के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने छात्रों से बात करने की सलाह दी है। पटना में कुशवाहा ने छात्र आंदोलन के समाधान के लिए संवाद को जरूरी बताया। पूरी खबर पढ़ें 3. 'निरहुआ ने मुझे प्रपोज किया, शादी का ऑफर भी दिया' भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री पाखी हेगड़े और अभिनेता-राजनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। अब पाखी ने निरहुआ के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद पाखी रो पड़ती हैं। पूरी खबर पढ़ें 4. बिहार में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर बिहार सरकार ने 23 IAS का ट्रांसफर कर दिया है। 22 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार 23 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के ट्रेनी IAS अधिकारी भी शामिल हैं। खास बात यह है कि 2024 बैच के IAS अफसरों को फील्ड में उतारा गया है। पूरी खबर पढ़ें 5. बिहार में पैसे से पैरामेडिकल डिग्री देने पर बवाल बिहार की राजधानी पटना, सीवान, नालंदा समेत कई जगहों पर पैरामेडिकल कॉलेजों में मंगलवार को करीब 2 हजार छात्रों ने हंगामा और तोड़फोड़ की। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाए कि कॉलेज प्रशासन ने पैसे लेकर सेमेस्टर पास कराने का भरोसा दिया था, लेकिन अब 95 प्रतिशत छात्रों को एक साथ फेल कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 6. 'स्कूल कोई जेल नहीं है, जहां सरकार पुलिस तैनात करे' सरकार के अनुसार, बिहार में कुल 2,500 टीमें बनाई जानी हैं। फिलहाल 1,005 टीमें काम कर रही हैं। ‘पुलिस दीदी’ स्कूल-कॉलेज के समय और हॉटस्पॉट वाले बाजारों में भीड़भाड़ के हिसाब से तैनात की जाएंगी। सरकार के इस फैसले के बाद पटना के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। पूरी खबर पढ़ें 7. बाइक पर पीछे बैठा दोस्त, शूटर को बता रहा था लोकेशन वैशाली में 19 अगस्त को कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल पर हुई 22 साल के अंशुमन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने उसके दोस्त रोशन और शूटर अभिनव को गिरफ्तार किया है। अभिनव ही मर्डर केस का मास्टरमाइंड था। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि रोशन वारदात के समय अंशुमन के साथ था। पूरी खबर पढ़ें 8. पूजा के दीये से लगी आग, सास-बहू-नातिन की मौत बख्तियारपुर के पुरानी बाईपास स्थित अब्बु महमदपुर में शनिवार की देर शाम मोटर पार्ट्स की दुकान में आग लगी। दुकान में मोबिल और और डीजल रखा था। इससे आग देखते ही देखते भड़क गई। दुकान के ऊपर बने घर में परिवार के लोग फंस गए। घर में आने-जाने के लिए दुकान से होकर जाने वाली एक ही सीढ़ी थी। आग और धुएं ने यह रास्ता भी घेर लिया। हादसे में 2 महिला और छह माह की बच्ची की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 9. छात्राओं ने विधायक की गाड़ी रोकी, बदहाल पर की शिकायत नवादा में जदयू विधायक विभा देवी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान ओड़ो इंटर विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्राओं ने उनकी गाड़ी रोक दी। छात्राओं ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था को लेकर विधायक के सामने कई गंभीर शिकायतें रखीं। इस घटना का करीब 4 मिनट 28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के अधिकांश जिलों में कल बारिश के आसार बिहार के अधिकांश जिलों में कल बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। तापमान लगभग 27–35°C के बीच रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार बिहार में कुछ इलाकों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है, इसलिए बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan