Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

बिहार में PNG कनेक्शन नहीं लेने वालों के लिए चलेगा विशेष अभियान, सोसायटियों में 10 दिन लगेगा शिविर

📰 Mithila Hindi News 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
बिहार में PNG कनेक्शन नहीं लेने वालों के लिए चलेगा विशेष अभियान, सोसायटियों में 10 दिन लगेगा शिविर
मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कनेक्शन नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए अब विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिहार गेल की ओर से सोसायटियों में 10 दिवसीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को घर बैठे PNG कनेक्शन से जुड़ी जानकारी देने के साथ पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष शिविर में ऐसे उपभोक्ताओं का तत्काल PNG कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया जाएगा, जिनके इलाके में पाइप्ड गैस की सुविधा पहुंच चुकी है लेकिन उन्होंने अभी तक कनेक्शन नहीं लिया है। वहीं, जिन घरों में PNG की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, उन्हें अपना LPG कनेक्शन निलंबित कराकर PNG गैसीफिकेशन कराने के लिए कहा जाएगा। बिहार गेल की ओर से यह अभियान खासतौर पर उन सोसायटियों में चलाया जाएगा, जहां PNG की पाइपलाइन और सुविधा उपलब्ध है। कंपनी की टीम सोसायटी परिसर में पहुंचकर उपभोक्ताओं को पंजीकरण, कनेक्शन और गैसीफिकेशन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देगी। इससे लोगों को कनेक्शन लेने के लिए गेल के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिन उपभोक्ताओं के क्षेत्र में PNG की सुविधा उपलब्ध है और वे जानकारी एवं पर्याप्त अवसर दिए जाने के बावजूद जानबूझकर पंजीकरण नहीं कराते हैं, उनके LPG कनेक्शन को ब्लॉक करने की कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, कार्रवाई से पहले उपभोक्ताओं को PNG कनेक्शन लेने के लिए जानकारी दी जाएगी और पंजीकरण का पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। सोसायटियों में लगाए जाने वाले विशेष शिविर के दौरान गेल की टीम उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान भी करेगी। PNG कनेक्शन लेने की प्रक्रिया, गैसीफिकेशन और LPG कनेक्शन से जुड़े नियमों की जानकारी मौके पर ही दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य PNG सुविधा वाले क्षेत्रों में अधिक से अधिक घरों को पाइप्ड गैस नेटवर्क से जोड़ना और उपभोक्ताओं को सुविधाजनक तरीके से कनेक्शन उपलब्ध कराना है। मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
Read full article on Mithila Hindi News

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan