business
भोपाल में मुख्य नाले के आसपास गुमटियां रखीं, शिकायत:कहा- आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही; ग्रीन बेल्ट में रातों रात भराव
भोपाल के पांच नंबर स्टॉप क्षेत्र में मुख्य नाले के आसपास गुमटियां रखने और आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां होने की शिकायत कलेक्टर, निगम कमिश्नर और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से की गई है। शिकायतकर्ता राशिद नूर ने वीडियो और फोटो के साथ शिकायत की। इसमें कहा कि यहां हाउसिंग बोर्ड द्वारा री-डेवलपमेंट का कार्य कराया जा रहा है। विस्थापित दुकानदारों को पूर्व में ही 5 नंबर बस स्टॉप एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जा चुका है। बावजूद मुख्य सड़क (लिंक रोड नंबर-2) पर कुछ विशेष और प्रभावशाली व्यक्तियों को अनुचित लाभ पहुंचाने व प्राइम लोकेशन पर लाने के उद्देश्य से रातोंरात पोकलेन एवं जेसीबी मशीनें लगाकर मुख्य नाले और ग्रीन बेल्ट की भूमि पर भारी भराव किया गया है। जलभराव का खतरा नाले किनारे गुमटियां रखने से जलभराव का खतरा भी पैदा हो गया है। भोपाल में वर्तमान में मास्टर प्लान 2005 लागू है। जिसके अनुसार नाले की सीमा से 9 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का भराव या निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है। अतः इस प्रतिबंधित क्षेत्र तथा ग्रीन बेल्ट की सीमा का तत्काल सीमांकन कराया जाना अनिवार्य है।
Read full article on Bhaskar