Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

बांगड़ कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में आक्रोश:सुविधाओं की कमी पर प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
बांगड़ कॉलेज में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में आक्रोश:सुविधाओं की कमी पर प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी
डीडवाना के गवर्नमेंट बांगड़ कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर छात्रों ने आक्रोश व्यक्त किया। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्र प्रतिनिधियों ने प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन में प्रथम वर्ष के नियमित विद्यार्थियों की अनिवार्य उपस्थिति का मुद्दा उठाया गया। छात्रों ने बताया कि पर्याप्त शैक्षणिक स्टाफ होने के बावजूद कई विद्यार्थी कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी कमेटी गठित करने की मांग की। छात्रों ने कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कॉलेज की ऊपरी मंजिल की लाइट व्यवस्था पिछले लगभग 20 दिनों से बंद है, जिससे कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में बाधा आ रही है। इसके अतिरिक्त परिसर में निर्माणाधीन पेयजल टंकी का कार्य लंबे समय से अधूरा है। छात्रों ने टंकी का निर्माण जल्द पूरा कर स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में बंद पड़े सभी सीसीटीवी कैमरों को तुरंत चालू करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की गई। छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था को आवश्यक बताया गया। छात्रों ने शौचालयों, कक्षाओं सहित पूरे कॉलेज परिसर की नियमित साफ-सफाई करवाने की मांग की, ताकि स्वच्छ और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष हरलाल बरवड़, छात्र प्रतिनिधि तनवीर कुमार, विजय, लोकेश जाट, नवदीप बाकोलिया, पूजा, सीमा, सुमन और शिव प्रताप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan