crime
अधिवक्ता के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चोरी के जेवर बरामद, एक साथी फरार; पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी
पुलिस ने दमोह के हटा थाना क्षेत्र के बोरी खुर्द में एक अधिवक्ता के सूने मकान से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार शाम हटा टीआई सुधीर बेगी ने इस मामले का खुलासा किया. इस चोरी में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात और इनवर्टर बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। टीआई बेगी ने बताया कि 11 सितंबर को हटा निवासी मुरारी चौरसिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 10 सितंबर की रात उनका भतीजा श्याम विवेक चौरसिया, जो बोरी खुर्द में रहता है, परिवार के साथ इंदौर गए थे। तभी अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, सेट टॉप बॉक्स और चांदी की पायल, बिछिया, चूड़ियां, पूजा की चांदी की थाली, सिक्के समेत अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अन्ना अख्तर उर्फ कलु को पकड़ा, जो हटा का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी महेंद्र आदिवासी के साथ मिलकर चोरी की थी। महेंद्र नीमन तिराहा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का इनवर्टर, चांदी की पायलें, संतान साते की चूड़ी और सेट टॉप बॉक्स समेत कुल 80 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है. इस पूरी कार्रवाई में हटा थाने की टीम ने अच्छा काम किया।
Read full article on Bhaskar