Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, VIDEO:ग्रामीणों ने पथराव किया, लाठी-डंडे मारकर भगाया; सरकारी गाड़ियां टूटी, चार कर्मचारी घायल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, VIDEO:ग्रामीणों ने पथराव किया, लाठी-डंडे मारकर भगाया; सरकारी गाड़ियां टूटी, चार कर्मचारी घायल
श्योपुर जिले के मोरेका कक्ष क्रमांक 590 में बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस अचानक हुए हमले में सरकारी बोलेरो गाड़ी का कांच टूट गया और करीब चार कर्मचारी घायल हो गए। पुलिस ने वनरक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें ग्रामीण वन विभाग की टीम को लाठी मारते और उनपर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे है। देखें घटना की 3 तस्वीरें... अतिक्रमण हटाने पहुंची थी 60 कर्मचारियों की टीम सामान्य वन मंडल के एसडीओ धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 60 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तीन वाहनों से मोरेका के वन क्षेत्र पहुंची थी। ग्रामीणों ने जंगल की जमीन पर सूखी झाड़ियों से बाउंड्री बनाकर कब्जा कर रखा था। जब वन कर्मचारियों ने इस बाउंड्री को हटाकर जलाना शुरू किया, तो ग्रामीण भड़क गए और विरोध करने लगे। अचानक हुआ पथराव, मचा हड़कंप देखते ही देखते ग्रामीणों ने वन टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पत्थरों की चपेट में आने से बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और चार कर्मियों को चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद वन विभाग ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि वनरक्षक सुनील कुमार की शिकायत पर रघुनाथपुर थाने में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल हमले में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan