business
अशोकनगर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:दाल, तेल, सब्जी, गैस और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध
अशोकनगर में कांग्रेस ने बुधवार को देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम नागरिकों, गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल और सब्जियों समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों का रसोई बजट बिगड़ गया है। गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली बिलों पर भी घेरा ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ बिजली के बढ़े हुए बिलों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ने से आम लोगों की क्रय शक्ति प्रभावित हो रही है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम होने का भी दावा किया गया। कीमतों पर नियंत्रण और राहत की मांग कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। पार्टी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने, करों में राहत देने और आम जनता को राहत पहुंचाने वाली नीतियां बनाने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar