business
अररिया नगर परिषद में सूर्यघर स्कीम पर मीटिंग:टैक्स कलेक्टरों को सोलर प्लांट लगाने जागरूक करने का निर्देश
अररिया नगर परिषद कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाने के कार्य में तेजी लाना था। बैठक में योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और उन्हें सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रेरित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अररिया के कार्यपालक पदाधिकारी और सहायक विद्युत अभियंता अररिया ने संयुक्त रूप से की। व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर फोकस इस दौरान नगर परिषद अररिया के उप मुख्य पार्षद, कनीय विद्युत आपूर्ति अभियंता अररिया सहित नगर परिषद के सभी टैक्स कलेक्टर उपस्थित थे। कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी टैक्स कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करें। उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी जाए, जिसमें सरकारी सब्सिडी, बैंक ऋण की सुविधा और सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली बिल में होने वाले संभावित फायदे शामिल हैं। अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। अधिक आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश टैक्स कलेक्टरों को घर-घर जाकर इच्छुक उपभोक्ताओं को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने और योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में राहत मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहन मिलेगा। संबंधित कर्मियों को योजना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने और पात्र उपभोक्ताओं के अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ने और बड़ी संख्या में घरेलू उपभोक्ताओं के सोलर प्लांट योजना से जुड़ने की उम्मीद है।
Read full article on Bhaskar