Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

अररिया में सोलर मेला, मौके पर मिला सोलर लोन:PM सूर्यघर स्कीम के तहत पैनल लगाने की जानकारी दी गई

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 4 views
अररिया में सोलर मेला, मौके पर मिला सोलर लोन:PM सूर्यघर स्कीम के तहत पैनल लगाने की जानकारी दी गई
अररिया शहर के रानीगंज मार्ग स्थित बिजली पावर हाउस ग्राउंड में गुरुवार को एक दिवसीय सोलर मेला सह सोलर लोन मेला आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी विनोद दुहन ने दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, सोलर उपकरण उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे। मेले में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने वाली विभिन्न एजेंसियों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों पर सोलर पैनल, इनवर्टर सहित अन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। सोलर लोन के लिए लिए गए आवेदन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, लागत और इसके फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी स्टॉल लगाकर सोलर पैनल लगाने के लिए ऋण संबंधी जानकारी प्रदान की। उपभोक्ताओं से मौके पर ही सोलर लोन के लिए आवेदन भी लिए गए। इससे लोगों को सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने हेतु बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझने और आवेदन करने में सुविधा मिली। 98 हजार रुपए तक की मिलती है सब्सिडी इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विनोद दुहन ने कहा कि सोलर मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाने का आह्वान किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने पर अनुदान भी दिया जाता है। उन्होंने सब्सिडी का विवरण देते हुए कहा कि एक किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 80 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम 98 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने उन उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिन्होंने पहले ही अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगवा लिए हैं। इस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार, विद्युत प्रमंडल अररिया की विभिन्न शाखाओं के सहायक विद्युत अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan